मानवाधिकार न्यूज़ की टीम पहुंची प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल और बच्चो के भविष्य को देखते हुए की गई कुछ चर्चाएं

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल
बच्चो के भविष्य को देखते हुए कुछ चर्चाएं
1) बच्चे मोबाइल घर पर ना देखें इसके लिए एक ड्रामा एक्ट स्कूल में किया जाए।
2) बच्चो को मां और पिताजी के पैर छुने चाहिए और एक संस्कार के हित में माहोल बनाना चाहिए स्कूल में ।
3) Good Touch / Bad Touch की जानकारी लडको और लड़कियों दोनो को दे जानी चाहिए।
4) हर कक्षा में सीसीटीवी लगा है तो क्या हर अभिभावक घर पर बैठे बैठे अपने बच्चो को देख सकते है ?
5) पेड़ लगाने का एक कार्यक्रम आपके साथ आपके स्कूल में किया जाएगा जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल रहेंगे ताकि उनको पेड़ की अहमियत समझ में आए ।
6) बच्चो का बकाया शुल्क मांगने के लिए ग्रुप में सबको मैसेज नही किया जाना चाहिए, जो दे चुका है वह भी उस ग्रुप में है।
7) बच्चो को गाल पर ना मारा जाए – धीरे से भी नहीं।
8) पढ़ाई का ज्यादा दबाव ना दिया जाए, जो बच्चा कमजोर है उसको भी प्ररित किया जाए।
9) बस के ड्राइवर – कंडक्टर को बात करने का तरीका बताया जाए।
10) बस की जर – जर इसितीथी सुधारने का प्रयास किया जाए।
11) बच्चो का पानी पीने की व्यस्था को ध्यान दिया जाए।
12) बाथरूम में जो भी बच्चे जाए उन्हें बाहर से निगरानी करनी चाहिए ताकि एक बच्चा एक बार में एक बच्चा ही अंदर जाए।
13) जो बच्चे  पढ़ाई में कमजोर लगे उनका एक्स्ट्रा क्लास चलना चाहिए
14) बाहरी कोई इंसान कुछ दे खाने के लिए तो नहीं खाना है ।
15) छोटे बच्चो से भी mic में कुछ कुछ बोलते रहे ताकि उनका मनोबल भी बढ़ता रहे।

डीडीयू नगर चंदौली । आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को गुरुद्वारा साहिब परिसर जीटी रोड रोड पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं चढदी कलाकार सेवा संस्था द्वारा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान कर लोगों की जिंदगियां बचाने का प्रयास किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुगलसराय के लोकप्रिय विधायक रमेश जायसवाल जी, सीएमओ ऑफिस से पधारे भैया लाल पटेल जी, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी जी, शहर कोतवाल गगन राज सिंह, व आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी पीके रावत जी मौजूद रहे। साथ ही मेटीज हॉस्पिटल, एवं पूर्वांचल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टर की टीम द्वारा चिकित्सा शिविर के साथ ही जांच की गई । इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं संरक्षकों तथा चढदीकला कार सेवा संस्था के लोगों द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम भेंट भेंट किया गया। ब्लड कैंप में 44 महिला पुरुष रक्तदाताओं ने रक्त देकर महादान किया। रक्तदान करने वालों में सभासद आरती यादव सहित समाज की महिलाओं ने भी रक्त देखकर अपना योगदान किया। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडे मौजूद रहे, पिता संस्था के चंद्रभूषण मिश्रा जी रिबॉर्न ट्रस्ट के अध्यक्ष सतनाम सिंह भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी संरक्षक एवं प्रधान रणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह पत्रकार, सुरेंद्र सिंह लवली, रामेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, रंजीत सिंह, करमजीत सिंह मिंटू, सतपाल सिंह सूरी, गुलशन अरोड़ा, विकी जुनेजा, के साथ ही चढ़दी कलाकार सेवा संस्था के अध्यक्ष केडी सिंह महासचिव मनमीत सिंह राजन सहित संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

उ.प्र.प्रा.शि.संघ ब्लाक  जलालपुर का हुआ निर्वाचन।
आज दिनांक 23/0772025 को बी आर सी जलालपुर के प्रांगण में शोभनाथ यादव अध्यक्ष  , अरूणेश चन्द मिश्र  मंत्री हुए निर्वाचित।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी सिनिध्द कुमार सिंह व सह संयोजक  सत्य प्रकाश मिश्र, तथा  पर्यवेक्षक साजेश सिंह  सह संयोजक
की मौजूदगी व देख रेख में ब्लॉक इकाई जलालपुर का चुनाव बी आर सी प्रांगण  में बुध्दवार को संपन्न हुआ‌
                  जिसमें शोभनाथ यादव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया व अरूणेश चन्द मिश्र मंत्री निर्वाचित हुए। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सोनकर कोषाध्यक्ष अजीत कुमार व संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार सिंह,  तथा सह संयोजक कमलेश कुमार सिंह व रवि प्रकाश सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर में अध्यापकों के हित में  कार्य करेगा।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित  शोभनाथ यादव ने कहा कि  जिला संयोजक संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय जी के निर्देशानुसार अध्यापकों के खिलाफ हो रहे अनर्गल कार्यवाही का जोरदार विरोध किया जायेगा ।आज के कार्यक्रम में  रूद्रसेन सिंह, बृजेश सिंह,संजीव मिश्र, आशुतोष , शम्भू प्रसाद सिंह, राकेश पाठक,धर्मेंन्द्र सिंह, शम्भू यादव, गया दीन वर्मा, शारदा प्रसाद यादव,राम आसरे सिंह, अखिलेश सिंह, विधाता यादव,राम उजागिर यादव, अनिल शर्मा, पूजा राना, श्वेता सिंह, जूली सिंह,   अरविन्द पाल, नीलेश केसरवानी, पूजा राना,भानु गौतम, रीतू प्रिया नीलम केसरवानी शैलेन्द्र,शशीकला देवी,मीना कुमारी, निर्मला देवी ,नवीन सिंह ,अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। तथा  आज के कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षको ने भाग लिया और सभी ने संगठन को पूर्ण समर्थन दिया।

विश्व हिंदू परिषद की मानस नगर खंड समिति का गठन सम्पन्न
रंजीत योगी एवं तुषार जी की विशेष उपस्थिति, संजय रस्तोगी ने किया मार्गदर्शन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, 27 जुलाई।
विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई द्वारा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित मानस नगर खंड में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खंड समिति का विधिवत गठन सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की और सर्वसम्मति से निम्नलिखित दायित्वों की घोषणा की गई—

खंड अध्यक्ष – श्री दिनेश ओझा

खंड मंत्री – श्री शशिकांत

सत्संग प्रमुख – श्री संदीप तिवारी

सह सत्संग प्रमुख – श्री अविनाश कुमार

बजरंग दल संयोजक – श्री आदित्य तिवारी

बजरंग दल सह संयोजक – श्री अमित कुमार

खंड सुरक्षा प्रमुख – श्री राजन पांडे

खंडवा सुरक्षा प्रमुख – श्री उमेश कुमार

गौ सेवा प्रमुख – श्री राकेश तिवारी

सह गौ सेवा प्रमुख – श्री बबलू सिंह एवं श्री विष्णुकांत उपाध्याय


इस अवसर पर मानस नगर खंड से जुड़े समर्पित स्वयंसेवक एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री श्री रंजीत योगी जी एवं नगर सह मंत्री श्री तुषार जी ने विशेष रूप से सहभागिता की। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं दीं तथा संगठनात्मक दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में उपस्थित जिला प्रचार प्रसार प्रमुख श्री संजय रस्तोगी ने संगठन की भूमिका, कार्यपद्धति एवं हिंदू समाज के सशक्तिकरण में इसकी अहमियत पर विस्तार से विचार रखे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह गठन सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में विहिप के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।