मानवाधिकार न्यूज़ -: पेड़ लगाकर मनाए अपना जन्मदिन – डॉ राजकुमार गुप्ता

मुगलसराय के डॉ राजकुमार गुप्ता जी ने अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाया और लोगों को कहा की हर एक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाए और धरती को हरा भरा करने का संकल्प लें।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव राष्ट्र उपाध्यक्ष एवं राष्ट्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

डॉ राजकुमार गुप्ता जी का कहना है कि अगर हर एक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाएगा और उसकी सेवा करेगा तो हमारी धरती हरी भरी हमेशा रहेगी और लोग निरोग रहेंगे ।

संवाददाता -: राहुल मेहानी

चंदौली पी डी डी यू नगर! पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली” पिता” संस्था  द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जनसेवा  कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  यह कैंप अस्सु लान इस्लामपुर वार्ड 10 और 11 में आयोजित हुआ. इस कैंप में आम ज़न को आयुष्मान कार्ड धारक होने के लिए सहायता प्रदान करते हुए उपयुक्त और योग्य को तुरंत इस सहायता सुविधा उपलब्ध कराना है.? अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो इस कार्ड को बनवा सकते हैं जिससे आप सूचीबद्ध अस्पताल (जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।आज के इस शिविर में 104 लोगों ने पात्रता प्रशिक्षण हेतु उपस्थिति दी जिसमें वर्तमान पात्रता में 41 लोगों को यहा इस सेवा का लाभ प्राप्त हुआ. जिसमें 70 बर्ष व उससे ऊपर उम्र की संख्या की बहुलता रही जब की 70 साल से कम 6 संख्या के राशनकार्ड धारक भी इसमें लाभान्वित हुए. पिता टीम के अध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने इस कार्ड का लाभ और उसकी उपयोगिता भी आगंतुकों को बताई. इस कैंप का नेतृत्व तारिक अब्बास , अस्सु भाई, अजहर भाई तथा तनवीर अंसारी (एडवोकेट) द्वारा किया गया., पिता संस्था द्वारा आयुष्मान कार्ड का अगला निशुल्क कैंप वार्ड नंबर 7  पराहुपुर, जायसवाल स्कूल रोड पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में 4 जनवरी शनिवार को आयोजित किया जाएगा,
कैंप में आए हुए लोगों को आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी पिता संस्था के संरक्षक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक द्वारा दी गई

आज निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैम्प में में “पिता” संस्था के सदस्य- कुलविंदर सिंह, आनंद खरवार, अमित महलका, अजहर अंसारी, योगेंद्र यादव अल्लू, बिजेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, रवनीत सिंह, हमीर शाह बुद्धू नीतेश कुमार, प्रवीर यादुवेंदु, प्रिया जैस, राजेश गुप्ता, अंकिता राज, महेश नारायण, रीना यादव , रुचिका शाह, श्वेता सिद्दार्थी,उदय शंकर गुप्ता, तनवीर अंसारी, तारीक अब्बास , विजय गुप्ता, विकास आनंद, प्रवीन कुमार मुन्ना, प्रिया जायसवाल, ललित नारायण, वीरेंद्र यादव, इन्द्रजीत कौर, फिरोज खान, मुकेश शर्मा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।