About

Harshita Mehani

Founder

manavadhikarnews.com हिंदी भाषा की भारत की अग्रणी संगठन प्रकाशन सामग्री में से एक है। हम मोबाइल और डिजिटल प्रकाशन में अग्रणी के रूप में विभिन्न श्रेणियों में सामग्री प्रकाशित करते है और समाचार, ज्योतिष, आध्यात्मिक, खेल धार्मिक और मनोरंजन सामग्री
में अग्रणी हैं।हमारा उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक एवं चटपटी सूचना देना ही नही, बल्कि समाज के समक्ष खबरों को इस ढंग से रखना है कि
उनका वैज्ञानिकवाद में रुझान बढे। हम समाज को ऐसी सूचना देना चाहते है, कि वह उन पर गंभीरता से विचार करें, सिर्फ अपडेट
रहने के लिए नहीं। 

हमारा प्रयास है कि सरल किन्तु गम्भीर शब्दों में जनता के हित के लिए जनता की खबरों को जनता के बीच पहुँचाना।

लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की केंद्रीय टीम ने शैक्षिक गतिविधियों का किया अवलोकनचहनिया चंदौलीशिक्षक संदर्शिका ,पाठ्यपुस्तक,कार्य पुस्तिका एवं सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग से बच्चों के सीखने के स्तर एवं क्षमता को बढ़ाया जा रहा है तथा विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है !गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आकर्षक गतिविधियों के कारण विभिन्न क्षेत्रों के बच्चे विद्यालय में नामांकन करा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज विद्यालय में बेहतर नामांकन और उपस्थिति दर्ज की जा रही है !शिक्षकों ने बताया कि विशेष रेमेडियल अभियान के तहत पिछड़ रहे बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नियमित प्रयास किया जा रहा है तथा कक्षा – कक्ष में बच्चों के सीखने की गति बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचार को अपनाया जा रहा है!केंद्रीय टीम में अंकित अरोरा ,निहारिका गुप्ता ,श्रीमोइ भट्टाचार्य ने विद्यालय मैं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर होने की सराहना की तथा आगामी भविष्य में टीम द्वारा विद्यालय को शैक्षणिक सामग्री से परिपूर्ण करने का भरोसा दिया !इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंदकुमार शर्मा ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश, ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल ,राम भजन राम, सुशीला देवी तथा लर्निंग एंड लैंग्वेज फाउंडेशन ब्लॉक चहनिया के शाहनवाज एवं जितेंद्र उपस्थित रहे!