चंदौली में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत, जहरीली गैस से गई जान

मानवाधिकार न्यूज़
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाट नंबर दो स्थित एक मकान में बुधवार रात सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन सफाईकर्मी टैंक में गिर गए। इस दौरान मजदूरों को बचाने के चक्कर में भवन स्वामी का पुत्र भी टैंक में गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चारों को बाहर निकाला। इसके बाद तीन को जिला चिकित्सालय और एक को ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
यह है पूरा मामला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लाट नंबर दो निवासी भरतलाल जायसवाल के घर पर बुधवार की रात लगभग 12 बजे कालीमहाल निवासी सफाईकर्मी विनोद रावत (35) वर्ष, कुंदन (42) और लोहा (23) सेप्टिक टैंक सफाई का कार्य कर रहे थे। लोगों के अनुसार टैंक लगभग 12 फुट गहरा था। तीनों सफाईकर्मी आधा टैंक साफ कर चुके थे। इस दौरान तीनों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए।
एक- एक करके तीनों मजदूर टैंक में गिर गए। सफाईकर्मियों को टैंक में गिरता देख भवन स्वामी का पुत्र अंकुर जायसवाल (23) उन्हें बचाने में जुट गया। इस दौरान अंकुर भी टैंक में गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह चारों को टैंक से बाहर निकाला।

इसके बाद एक को ट्रामा सेंटर और तीन लोगों को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना को लेकर कालीमहाल सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता ने सफाईकर्मियों को मुआवजा दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

संवाददाता -: अभिषेक निगम

फर्मासिंस्ट न रहने से मरीज रहे हलकानचहनिया चन्दौली।चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत संचालित होने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कभी डाक्टर तो कभी फर्मासिस्ट हमेशा गायब रहते है। जिससे मरीजों को दवा व उपचार में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बुद्धवार की दोपहर स्वस्थ्य केन्द्र के आस-पास के जब ग्रामीण इलाज के लिए पहुचे तो डाक्टर ने दवा का लिख दिया लेकिन फार्मसिस्ट के न रहने के कारण घंटां मरीजों को इंतजार करना पड़ा। जब डाक्टर मरीजों को चेक कर लिया उसके उपरान्त उन्ही के द्वारा प्रत्येक मरीजों को दवा आदि का वितरण किया। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोस व्याप्त है। वही अति प्राथमिक स्वास्थ्य दरियापुर केन्द्र प्रभारी आदिति सिंह ने बताया कि फार्मसिस्ट द्वारा मुझे कोई जानकारी नही दी गयी है कि किन कारणे से लापता है। वही बनारसी सिंह, रामदयाल सिंह, भोला राय, मुन्ना सोनकर, रमानन्द यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि फर्मासिस्ट हमेशा गायब रहता है।

धनतेरस पर झाडुओं की हुयी जमकर ब्रिकीआर्थिक मंदी का दिखा नजाराचहनियॉ चंदौली।धनतेरस के पावन पर्व पर स्थानीय कस्बा व बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी तथा आर्थिक मंदी के चलते लोगों ने झाड़ूओं की जमकर खरीददारी की तथा जिधर देखे उधर ही दुकानां पर लोग झाड़ूआें की खरीद फरोख्त करते देखे गयें।भगवान धनवन्तरी महाराज की लोगों ने पूजन अर्चन किया तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगो ने वर्तन वगैरह तथा लक्ष्मी गणेश की मिट्टियों की खरीददारी कर आस्था की पूर्ति की।इस प्रकार बाजारों तथा कस्बों में देर रात्री तक काफी चहल-पहल देखी गयी मिंदरां में लोगों ने पूजन अर्चन कर मत्था टेका तथा मंगलमय होने की कामना व्यक्त किया। इस प्रकार बलुआ, पपौरा, मोहरगंज, रमौली, मारूफपुर, टाण्डाकला, रामगढ़, कस्बों व बाजारों में धनतेरस पर कफी चहल पहल देखी गयी।