भारतीय मानवाधिकार एसेसिएशन की बैठक सम्पन्न
चहनियां चन्दौली

भारतीय मानवाधिकार एसेसिएशन की बैठक सम्पन्न
चहनियां चन्दौली
भारतीय मानवाधिकारी एसोसिएसन की बैठक नेशनल पब्लिक स्कूल बबुरी में सम्पन्न हुई। जिसमें तमाम विन्दुओं पर व्यापक चर्चा कर विचार विमर्श किया गया कि समाज के गरीब तबके के लेगों कैसे समाज के मुख्य धारा में जोड़ा जाय। व्यापक चर्चा करते रविप्रकाश ने कहा कि जैसे शिक्षा आप के द्वार कार्यक्रम का आयेजन कर समाज में दबे कुचले, गरीब, असहाय, अनाथ बच्चों को शिक्षित कर समाज के मुख्य धारा से जोड़े का प्रयास किया जाय। जिसपर सबकी एकमत सहमती हुई। दुसरी तरफ राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर रविप्रकाश द्वारा चर्चा कर पदाधिकारियों को जागरूक किया। बैठक में मुख्य रूप से आयुष पाठक, अरूण पाठक, मनोज कुमार मिश्र, विनोद मिश्र, प्रेम गिरी, नागा बाबा, अशोक, हसमुद्दीन, प्रदीप भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लोगों में कार्ड का वितरण किया गया।

संवाददाता – राहुल मेहानी

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश पटेल, जो भारतीय सेना के जवान थे, युद्धाभ्यास के दौरान तोप पर शहीद हो गए। सेना के सूबेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह तोप पर कैजुएल्टी का मामला है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर सेना द्वारा आज दोपहर में कछवां लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार गंगा तट पर किया जाएगा।
चंद्र प्रकाश पटेल का 2010 में भारतीय सेना में पहले प्रयास में चयन हुआ था। वह सेना की 99वीं बटालियन में तैनात थे और इन दिनों राजस्थान के सूरतगढ़ में तैनात थे। 22 अक्टूबर को वह घर आए थे, और एक सप्ताह के बाद सेना की ड्यूटी के लिए वापस लौट गए थे।
शहीद के परिवार में मातम, गांव में उमड़ी भीड़ चंद्र प्रकाश के निधन की सूचना मिलते ही गांव में गम का माहौल छा गया। शहीद जवान की पत्नी स्नेहा पटेल और ढाई साल के बेटे अयांश के साथ उनका परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। परिवार के अन्य सदस्य, विशेष रूप से उनके माता-पिता राजपति और राजनाथ पटेल, जो शहादत की खबर सुनकर विलाप कर रहे थे, इस दुःखद घटना से बुरी तरह प्रभावित हैं।