साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

रागी जत्थों ने संगतो को किया  निहाल


डीडीयू नगर चंदौली। सिखों के पहले गुरु व सिक्ख धर्म के संस्थापक साहब श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का 555 वा प्रकाश पर स्थानीय सिख समाज व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान न्यूजीलैन्ड से आए रागी जत्था भाई संदीप सिंह  रैन, एवं हजूरी रागी जत्था भाई जयपाल सिंह ने अपने शब्द कीर्तन से संगतो को निहाल किया। वहीं ज्ञानी जी भाई अमरजीत सिंह व प्रभजोत सिंह द्वारा अपनी कथा से लोगों को निहाल किया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष में पिछले कई दिनों से प्रभात फेरी निकली जा रही थी इसके समापन के बाद निशान साहब की सेवा के साथ ही प्रकाश पर्व मनाया गया जिसमें दोपहर 2:00 बजे से देर शाम तक लंगर प्रसाद विपरीत होता रहा। कार्यक्रम में सिक्ख समाज के अलावा अन्य कई समाज के लोगों ने माथा टेका। इस दौरान प्रधान रंजीत सिंह सम्मी, जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह पत्रकार, रणजीत सिंह, गुरु दयाल सिंह, अमरीक सिंह, मंजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह सुरी, नरेन्द्र पाल सिंह ऐंड, रघुवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह लवली, गुलशन अरोड़ा, काके सिंह के साथ ही चढदीकला कार सेवा संस्था के सदस्यों ने  सेवा की।

रिपोर्ट हर्षिता मेहानी

एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (RSS) एकल विद्यालय के द्वारा आरोग्य शिविर का आयोजन आज दिनांक 7 सितंबर 2025 को स्थान : ग्राम सभा रमदतपुर के मिनी सचिवालय में आयोजित किया गया जिसमें- सर सुंदरलाल हॉस्पिटल के (BHU), डॉ सच्चिदानंद जी (राष्ट्रीय सहमंत्री), डा0 सुनील कुमार, डा0 रत्ना गुप्ता, डा0 गजेंद्र प्रताप सिंह, डा0 अंकित कुमार,डा0 अंजलि डॉ0 रोमन आदि सहयोगी उपस्थित थे,शिवर का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्री रामचंद्र गुप्ता रामदत्तपुर के द्वारा किया गया संच प्रमुख- शिवकुमारसंच अध्यक्ष- संतोष जीएकल विद्यालय आचार्य – आरती देवी, नीरज देवी, ज्योति राय, इंदु कुमारी,आयोजन कर्ता- प्रिंस पाठक (जिला संयोजक बजरंग दल चंदौली)ग्राम समिति से – दयाशंकर भारती, अंकित कुमार, देवनाथ पांडे, मृत्युंजय बालमुकुंद ओमप्रकाश आदि जन उपस्थित थे,कार्यक्रम का उद्देश्य – एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मेडिकल कैंप जोकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा संचालित किया जाता है, मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा शिविरों के माध्यम से उन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है, जिसमें सामान्य रोगों के उपचार, जैसे कि बुखार, खांसी, डेंगू, मलेरिया, डायरिया, आदि से संबंधित एवं मातृ व शिशु देखभाल और स्वच्छता पर जोर दिया जा सके इसके साथ ही, यह फाउंडेशन निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करता है और ग्रामीण समुदायों को समग्र स्वास्थ्य और विकास के अवसर उपलब्ध कराता है।मेडिकल कैंप के विशिष्ट उद्देश्य:स्वास्थ्य शिक्षा:लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना।चिकित्सा सेवाएं:विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना, जिसमें मातृ एवं शिशु देखभाल शामिल है।सामान्य बीमारियों का उपचार:सामान्य रोगों के उपचार के लिए दवाइयाँ वितरित करना।पहुँच में सुधार:ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में सुधार करना, जहाँ पहले इन सेवाओं का अभाव होता था।निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य:निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और उपचारात्मक चिकित्सा दोनों पर ध्यान केंद्रित करना।