निबंध प्रतियोगिता में 350 छात्रों ने लिया भाग

रिपोर्ट अरुण कुमार पाठक

निबंध प्रतियोगिता में 350 छात्रों ने लिया भाग

कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने दिखाई लेखन प्रतिभा

बेटियों के सशक्तिकरण पर रखे विचार

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर 13 नवम्बर को होगा गोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह

बबुरी (चंदौली)।
पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को कस्बा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में “सशक्त होती भारत की बेटियां” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के कुल 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में बेटियों की भूमिका, उनके अधिकार, उपलब्धियां और चुनौतियों पर प्रभावशाली विचार रखे। विद्यालय के कुल आठ कक्षों में प्रतियोगिता संपन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर अरुण पाठक एवं फाउंडेशन के प्रबंध प्रशांत कुमार ने प्रत्येक कक्षा का निरीक्षण कर प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान प्रशांत कुमार (प्रबंध, पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन) ने कहा कि—“बाल दिवस केवल बच्चों के लिए उत्सव नहीं, बल्कि उनके सपनों और संभावनाओं को साकार करने का संकल्प है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक चेतना का भी विकास करना है। ‘सशक्त होती भारत की बेटियां’ विषय आज के दौर में अत्यंत प्रासंगिक है। बेटियाँ हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं, और समाज को चाहिए कि उन्हें समान अवसर व सम्मान दे।

वहीं अरुण पाठक (डायरेक्टर, नेशनल पब्लिक स्कूल) ने कहा कि
“आज के विद्यार्थी भविष्य के भारत के निर्माता हैं। ऐसे आयोजनों से उनमें सोचने, लिखने और समाज को समझने की क्षमता विकसित होती है। बेटियों की भूमिका आज हर क्षेत्र में अग्रणी है—चाहे वह शिक्षा, विज्ञान, खेल या राजनीति हो। इस प्रतियोगिता ने बच्चों को यह सोचने का अवसर दिया कि वे एक संवेदनशील और समावेशी समाज के निर्माण में कैसे योगदान दे सकते हैं।

फाउंडेशन के अनुसार, प्रतियोगिता का परिणाम 12 नवम्बर को विद्यालय परिसर में घोषित किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले कुल 48 छात्रों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण 13 नवम्बर को बाल दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित “शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह” में किया जाएगा।इस अवसर पर सांसद भदोही सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुश्ताक अहमद, लव सोनकर, अजीत पाठक, कोषाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश, अखिलेश कुमार पाठक, अखिलेश दूबे, दुर्गा जायसवाल, रितेश यादव, दिलीप कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

विद्यालय में जर्जर पीपल का पड़ टूटी चहारदिवारी से खतराजागरण संवादाता चहनिया चन्दौली।क्षेत्र स्थित कम्पेजिट विद्यालय लक्षमनगढ़ में विद्यालय की चहार दिवारी गुणवत्ता विहीन बनने के कारण जगह-जगह टूट कर क्षतिग्रस्त हे गयी। साथ विद्यालय प्रागण से सअे विशालकाय जर्जर पीपल का पेड़ भारी दुर्घटना को दावत दे रहा है। इतनी बड़ी गम्भीर समस्या से विद्यालय सबंधित अध्किारी, ग्राम प्रधान जिले के अधिकारी मौन साधे हुए है।गौरतलब तो यह है कि प्रायः बच्चे विद्यालय के प्रागण में ख्ेलते नजर आते है और चहारदिवारी अूटी होने के कारण वह कब विद्यालय से बाहर हो जायेगे इसका किसी को अंदाजा नही रहता। इतना ही बलिक बच्चे खेलते-खेते उसी विशालकाय जर्जर पीपल के बृक्ष के नीचे आकर बैठ जाते है और वह पेड़ कब गिर जायेगा इसे कोई नही बता सकता। जबकि इस वर्ष पेड़ काफी पुराना होने के कारण भयंकर वारिष व तेज हवा के कारण वह 75अंश के कोण पर आकर टिका हुआ वह कब जमीदोज हो जायेगा यह भगवान भरोसे ही है। जबकि गौर करे तो विद्यालय प्रांगण में अगर बारिश हो जाय तो जलजमाव का होना तय है। वही ग्रामीणां सहित गाव के सम्भ्रान्तां का कहना है कि शिक्षा के विभाग के आलाधिकारी तत्काल मामले को गम्भीरता से लेते हुए जर्जर पीपल को कटवाते हुए टूटी हुई चहारदिवारी को अविलम्ब बनवाये जाने की मांग की है। ताकि समय रहते भारी घटना को रोका जा सके। इस संदर्भ में एबीएस सुरेन्द्र सहाय ने बताया मामला संज्ञान में नही जाचं कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।