महाकुंभ 2025 के लिए समर्पण निधि अर्पण कार्यक्रम

रिपोर्ट हर्षिता मेहानी

महाकुंभ 2025 के लिए समर्पण निधि अर्पण कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन हेतु समर्पण निधि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कैलाशपुरी के सम्माननीय जनों से भेंट की गई और उन्हें महाकुंभ में अपनी सहभागिता और योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शशि मिश्रा जी ने किया। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष नीना जी, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सुमित जी जिला सामाजिक संपर्क प्रमुख लल्लू जी नगर अध्यक्ष संजय जी, नगर उपाध्यक्ष नित्या जी, नगर कार्याध्यक्ष अभी जी,  उपस्थित रहे। इन सभी ने श्रद्धालुओं को महाकुंभ के पवित्र आयोजन के महत्व के बारे में बताया और धर्म रक्षा के इस महायज्ञ में समर्पण निधि अर्पण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैलाशपुरी के प्रमुख नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जय श्री राम के जयकारों और भगवा ध्वज के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने महाकुंभ के लिए समर्पण निधि अर्पित की और अपने योगदान से इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान धर्म और संस्कृति की रक्षा, समाज की एकजुटता, और महाकुंभ के आयोजन के महत्व पर जोर दिया गया। शशि मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि महाकुंभ न केवल भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि यह विश्व भर के श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का वादा किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाकुंभ के सफल आयोजन और हिंदू समाज की एकता की प्रार्थना की।

 

दीनदयाल नगर: संघ की नगर इकाई द्वारा वन विहार कार्यक्रम सम्पन्न

???? स्थान: श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली
दिनांक: [6.7.2025]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई दीनदयाल नगर द्वारा आज श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली के पावन प्रांगण में वन विहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा का आयोजन, सामूहिक बौद्धिक, देशभक्ति गीत और सामूहिक भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में प्रकृति से जुड़ाव, संगठनात्मक समरसता तथा सनातन परंपराओं की प्रेरणा को सजीव करना रहा।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि काशी विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख अनिल जी ने अपने उद्बोधन में कहा:

> “इस दिव्य प्रांगण में कभी त्रिदंडी बाबा और अवधूत बाबा को ज्ञान प्राप्त हुआ था। आज संघ का वन विहार कार्यक्रम यहां आयोजित होना अपने आप में एक सौभाग्य की बात है। यह स्थान आध्यात्मिक चेतना और संघ की विचारधारा को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”



???? कार्यक्रम का समापन सह नगर कार्यवाह रोहित जी द्वारा किया गया।
???? कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में:

नगर संघचालक संजय जी

नगर प्रचारक अंकित जी

प्रचार विभाग से घनश्याम जी, रोहित जी, सुमित जी, मलय जी, बलराम जी

वरिष्ठ कार्यकर्ता रामधार चौहान जी एवं संजय रस्तोगी जी
आदि की विशेष उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने न केवल राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भी संकल्प दोहराया।

???? धपरी (धरमपुर) में प्रकट हुआ शिवलिंग – इतिहास सुधार का अवसर ???? दिनांक 31 जुलाई 2025

चंदौली।
नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव, जिसका प्राचीन नाम धरमपुर है, में खुदाई के दौरान प्रकट हुए भोलेनाथ जी के शिवलिंग को विश्व हिंदू परिषद ने इतिहास की पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का एक स्वर्णिम अवसर बताया है।

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि यह घटना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का भी अवसर है। इसी सुधार की प्रक्रिया को गति देने हेतु संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और पत्रक सौंपा।

परिषद ने मांग की कि इस स्थान की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए तथा ग्राम सभा की बंजर भूमि, जो कि परी माता मंदिर एवं ब्रह्म बाबा मंदिर का स्थान है, पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। परिषद का कहना है कि यहां प्राप्त प्राचीन मूर्तियां और अवशेष स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस स्थल पर पूर्व में एक विशाल मंदिर विद्यमान था।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी—
जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अभी, जिला संपर्क प्रमुख रामअवतार तिवारी  जिला मातृशक्ति प्रमुख आराधना गुप्ता,  नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, नगर मंत्री रंजीत योगी, नगर संयोजक बजरंग दल शुभम जायसवाल, सह नगर मंत्री आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।

— संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – चंदौली

???? जय श्री राम ????