श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति करने का सुना कथा
चहनिया चन्दौली
।
क्षेत्र के लक्ष्मनगढ़ गांव स्थित लच्छू ब्रम्ह बाबा के प्रांगण में चल रहे सात द्विवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को गया पीठाधिश्वर श्री वेकेटेश प्रपन्नाचार्य जी महराज ने भक्ति पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि भक्ति दो प्रकार होती है पहली क्रमों भक्ति और दुसरी सधोभक्ति। क्रमो भक्ति का अर्थ है कि भगवान पर सब कुछ समर्पित कर उनके बताये सदमार्ग का अनुरण करना जैसे विल्ली अपने मुख शिकार कर अपना भरण पोषण करती और उसी मुॅख से अपने बच्चे दबाकर यहा से वहां ले जाकर उसका लालन पालन करती है। वही शिकारी दांत उसके बच्चों की रक्षा करते है। दुसरी सद्योभक्ति में जीव सदैव भगवान पर पूर्ण विश्वास करके अपने जीवन जीता हो जैसे बन्दिरया के बच्चे के समान होता है। बन्दरिया का बच्चा सदैव अपनी मॉ के पेट व पीठ पर चिपका रहता है और वह उछल-कूद कर अपना भरण पोषण करती है। अर्थात कहने का तात्पर्य यह है कि मनुष्य चाहे जिस भी रूप में भगवान को स्मरण करता है वह सदैव उनके साथ है। भगवान सदैव चाहते है कि कोई भी जीव मेरे उपर पूर्ण विश्वास करे लेकिन मनुष्य पूर्ण विश्वास क्या वह आधा विश्वास भी नही कर पा रह है। जिससे वह इधर उधर भटक कर अपना जीवन बर्बाद कर रहा है। श्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने आज की समाज पर कटाक्ष करते हुए लोगो को चेताया कि आने वाला समय केवल दिखवाटी होने जा रहा है। लोग जो भी कार्य कर रहे वह दिखावटी होता जा रहा है। लोग कही भी बैठे है उनके पास पर्याप्त समय है लेकिन वह हाथ मे मोबाइल लेकर उस पर उगली नचाता रहता और वह अपना अनमोल बर्बाद कर रहा है अगर उतनी उगली अपनी उगली पर घुमाकर भगवान का स्मरण करता तो शायद उसके जीवन का सारा दुःख दर्द समाप्त हो जाता व अन्त समय में नारायण का कृपा बन जाता और वह भवसागर को पार कर जाता। इस दारौन राजेन्द्र मिश्र, अभिमन्यु मिश्रा, राजू ओझा, धन्नजय सिंह, गणेश सिह, गउ प्रधान, मेलू गुप्ता, राजन बरनवाल, चमन पाण्डेय, गणेश सिंह, दिवाकर पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय, विन्ध्याचल तिवारी, रोहित गुप्ता, मुख्य यजमान धु्रव मिश्र उर्फ प्रिन्स सहित सैकड़ो नर नारियां ने कथा का श्रवण करते हुए आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। कथा का संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया।
श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति करने का सुना कथा चहनिया चन्दौली
अब 21 नहीं 33 वर्ष की उम्र तक मिलेगा रेलकर्मियों के बच्चों को प्रिविलेज पास
November 3, 2023
No Comments



उभरते कलाकारों को सलाम
July 17, 2025
No Comments

