शोक संदेश एवं कार्यक्रम स्थगन की सूचना

🙏 शोक संदेश एवं कार्यक्रम स्थगन की सूचना

परिवारजन एवं सम्मानित साथियों,

दुखद सूचना है कि मेरी पूज्य माता जी का 6 फरवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया है। इस दुख की घड़ी में REBORN TRUST द्वारा  8 फरवरी को  प्लांट डिपो, सिकटीया में आयोजित होने वाले   निःशुल्क आयुष्मान कार्ड वितरण एवं मेडिकल कैम्प को अगली सूचना तक स्थगित  किया जाता है।

हम जन-सेवा के प्रति सदैव समर्पित एवं प्रतिबद्ध रहेंगे। माता जी की आत्मिक शांति हेतु आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि प्रार्थना करें।

धन्यवाद
REBORN TRUST
Email: reborntrustofficial@gmail.com
Phone: 9839307216

RebornTrust #REBORNTRUST

गुरु पूर्णिमा पर कंपोजिट विद्यालय छेमिया में बच्चों के साथ विश्व हिन्दू परिषद, चंदौली की जिला उपाध्यक्ष नीना वैश्य का जन्मदिन मनाया गया, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण एवं बाल सुरक्षा का संदेश

नासूर बनती जा रही चहनियां में जाम की समस्याचहनिया चन्दौलींशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी चहनियॉ बाजार में अतिक्रमण व सड़कां पर ठेला, खोमचा व टेम्पों चालकां की मनमानी तथा सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से प्रायः जाम व झाम की समस्या का दंश झेलना पड़ रहा है। पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद भी चहनियॉ वाया बलुआ मार्ग शिवमन्दिर के पास अबैध टेम्पों स्टैण्ड में लगी टेम्पुओ की लम्बी कतार तथा कस्बा से सैदपुर मार्ग पर टेम्पों व वाहनों को आड़े तिरछे खड़ा कर देने से जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कभी-कभी तो सवारियों के बैठाने को लेकर बाद-विवाद व लड़ाई झगड़ा की नौबत आ जाती है। बावजूद भी स्थानीय पुलिस पिकेट पर न रहकर चाय-पान की दुकानों पर आराम फरमाते दिखे जाते है। वही लोगों ने दबी जुबान बताया कि अबैध टेम्पों स्टैण्ड के कारण आयेदिन जाम लगता जो स्टैण्ड पुलिस प्रशसन के संरक्षण फलता-फूलता रहता है। वही लोगों ने शासन प्रशासन से यथाशीघ्र बाजार में अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है।