मनोज कुमार मिश्रा को किया गया सम्मानित-चहनिया चंदौली

मनोज कुमार मिश्रा को किया गया सम्मानित-चहनिया चंदौली मानवाधिकार न्यूज़ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा को बनाये जाने पर रविवार को निष्पक्ष धारा प्रेस कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और मुंह मीठा कराया। वरिष्ठ पत्रकार लल्लू सिंह राही ने कहा कि श्री मनोज मिश्रा कर्मठ एवं प्रतिभावान व्यक्ति है वह अपने कार्यों व कर्तव्यों के प्रति अडिग रहते हैं। उन्हें जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद की विभिन्न समस्याओं का निदान हो सकेगा। इसी क्रम में प्रधान संपादक निष्पक्ष धारा के धनंजय ओझा ने कहा कि उन्हें कोटि-कोटि बधाई है। मनोज मिश्रा को अध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकारों को एक संबल व मजबूती मिलेगी। वही पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि हमें जो संगठन द्वारा समाज की जिम्मेदारी सौंप गई है। हम उसे पूरी निष्ठा व विश्वास के साथ जनहित की समस्याओं को दूर करते हुए सबको न्याय दिलाने में भरपूर सहयोग करेंगे इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र मिश्रा, अंजनी पांडे, पन्ना लाल, अब्बास खान, विजय चौरसिया, राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रकाश यादव, सहीत दर्जनों पत्रकार एवं समाज सेवी उपस्थित रहे।

शारदीय नवरात्री आज से तैयारियां हुई पूर्ण
चहनिया चन्दौली।
शारदीय नवरात्री के पावन अवसर पर क्षेत्र की समस्त देवी मन्दिर की साफ-सफाइ,र् रगाई-पुताई, झालर-बत्ती इत्यादि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राम जानकी मन्दिर रमौली, मां खखरा मन्दिर मटियरा, मॉ बंग्ला भगवती मन्दिर तारगॉव अजगरा, मॉ महरौड़ी देवी मन्दिर कांवर मॉं दुर्गा मन्दिर रामपुर प्रभुपुर बाबा कीनाराम धाम रामगढ़, हनुमानगढ़ी मन्दिर भलेहटा में श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर की साफ-सफाई रगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर आर्कषक विद्युत झालरां से सजाया गया है और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अखण्ड रामयण पाठ, रामनाम का सकीर्तन इत्यादि का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। साफ-सफाई, रगाई-पुताई को लेकर बिगत एक सप्ताह पहले से मन्दिर के पुजारी या समितियां लगी हुई थी। जो पूर्ण कर लिया गया है। वही इंस संबंध में बनारसी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष नवरात्री 10दिनो की होगी और अनवरत पूजा पाठ किया जायेगा।