प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन

 

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में आज कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामय एवं संस्कारपूर्ण आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बोर्ड परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को मानसिक, आत्मिक और भावनात्मक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डीन, श्री आर. पी. सिंह द्वारा विद्यार्थियों के माथे पर तिलक लगाकर किया गया। इसके पश्चात भारतीय परंपरा के अनुरूप दही-बरफी से मुंह मीठा कराया गया, जो सफलता, शुभता और मंगलकामनाओं का प्रतीक है। विद्यार्थियों को अल्पाहार एवं उपहार भी प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, श्री सुनील कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “बोर्ड परीक्षा केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संयम और चरित्र की भी परीक्षा है। परिणाम चाहे जो हो, ईमानदारी, परिश्रम और धैर्य ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।”

उन्होंने विद्यार्थियों को भयमुक्त होकर परीक्षा देने, स्वयं पर विश्वास रखने तथा माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी शक्ति मानने की प्रेरणा दी।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों — शहनवाज सर, राधे मोहन सर, धनंजय सर, जितेंद्र सर, राजेंद्र सर एवं आकाश सर — ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन एवं प्रेरक संदेश दिए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शांत मन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की सलाह दी।

 

डीन श्री आर. पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को जीवन में सदैव मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

 

सम्पूर्ण वातावरण सकारात्मक ऊर्जा, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव से परिपूर्ण रहा। यह आशीर्वाद समारोह विद्यार्थियों के लिए न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि उन्हें अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से सुदृढ़ भी कर गया।

 

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता की कामना की।

???? धपरी (धरमपुर) में प्रकट हुआ शिवलिंग – इतिहास सुधार का अवसर ???? दिनांक 31 जुलाई 2025

चंदौली।
नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव, जिसका प्राचीन नाम धरमपुर है, में खुदाई के दौरान प्रकट हुए भोलेनाथ जी के शिवलिंग को विश्व हिंदू परिषद ने इतिहास की पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का एक स्वर्णिम अवसर बताया है।

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि यह घटना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का भी अवसर है। इसी सुधार की प्रक्रिया को गति देने हेतु संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और पत्रक सौंपा।

परिषद ने मांग की कि इस स्थान की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए तथा ग्राम सभा की बंजर भूमि, जो कि परी माता मंदिर एवं ब्रह्म बाबा मंदिर का स्थान है, पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। परिषद का कहना है कि यहां प्राप्त प्राचीन मूर्तियां और अवशेष स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस स्थल पर पूर्व में एक विशाल मंदिर विद्यमान था।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी—
जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अभी, जिला संपर्क प्रमुख रामअवतार तिवारी  जिला मातृशक्ति प्रमुख आराधना गुप्ता,  नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, नगर मंत्री रंजीत योगी, नगर संयोजक बजरंग दल शुभम जायसवाल, सह नगर मंत्री आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।

— संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – चंदौली

???? जय श्री राम ????

दिनांक 23.9.24 को मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्र अध्यक्ष संजय जी के पुत्र सक्षम का जन्मदिन था, और इस उपलक्ष में उनके द्वारा जरूरतमंदों को खाना एवं मिठाई बांटने का काम किया गया, अध्यक्ष जी का कहना है की जन्मदिन पर केक काटने के साथ-साथ बच्चों को यह भी संस्कार दिए जाने चाहिए।