एचडीएफसी बैंक ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, काशी के प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी श्री राजेंद्र गोयनका एवं श्री दीपक बहल ने दीप प्रज्वलन कर किया पुनीत मुहिम का शुभारंभ

रिपोर्ट राहुल मेहानी

एचडीएफसी बैंक ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, काशी के प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी श्री राजेंद्र गोयनका एवं श्री दीपक बहल ने दीप प्रज्वलन कर किया पुनीत मुहिम का शुभारंभ

दिनांक 6 दिसंबर वाराणसी।
एचडीएफसी बैंक ने वाराणसी में 2007 से शुरू हुई अपनी देश व्यापी पुनीत मुहिम परिवर्तन के अंतर्गत रक्तदान आयोजन की परंपरा की निरंतरता को बनाए हुए अपनी दो शाखाओं मकबूल आलम रोड शाखा एवं रथयात्रा शाखा पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

इस मानवीय और पुनीत कार्य का शुभारंभ काशी के प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी श्री राजेंद्र गोयनका एवं श्री दीपक बहल ने दीप प्रज्वलन करके किया।

आईएमएस बीएचयू ब्लड बैंक के संग संयुक्त रूप में आयोजित इस पुनीत कार्यक्रम में विशिष्टजनों का स्वागत बैंक के जोनल हेड श्री मनीष टंडन एवं सर्किल हेड श्री प्रदीप शुक्ला ने किया।

अपने संबोधन में श्री मनीष टंडन ने विशिष्ट अतिथियों और सभी सहभागी  दानदाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि ये मानवीय पहलू हमारे बैंक के संस्कारों में शामिल है और हमारा शीर्ष नेतृत्व हमें सदैव प्रेरित करता है कि हम समाज और मानवता के यथा संभव योगदान करें और मानवता की सेवा में श्रेष्ठ दानों में रक्तदान है। 2007 से हमारी इस मानवीय सेवा का शुभारम्भ हुआ तबसे अबतक हम लोगों ने इस निस्वार्थ सेवा से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बना दिया, अब तक हमने देश भर में 7500 से ज्यादा कैंप लगाए है और लगभग 6 लाख यूनिट रक्तदान किया है। हमारी सभी उपलब्धियों और सेवाओं के पीछे हमारी प्रेरणा ऊर्जा हमारे ग्राहकों का विश्वास और समर्थन है।

विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र गोयनका जी ने अपने संबोधन में बैंक की इस मुहीम को सराहा और कहा कि कारोबारी जगत में जो संस्था अपने मानवीय मूल्यों और आचरण को प्राथमिकता देते हैं वही संस्था श्रेष्ठता के शिखर को पाते हैं क्योंकि मानव समाज का विकास और उत्थान ही तो अर्थशास्त्र का भी उद्देश्य है, और आपका बैंक अपनी सेवाओं और सहभागिता से सभी के लिए एक सशक्त उदाहरण है।

श्री दीपक बहल ने अपने संबोधन में पूरे बैंक को धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान का महत्व क्या है ये बताने की आवश्यकता नहीं है, हम सबने अपने किसी न किसी निकटजनों के लिए या  स्वयं के लिए अनुभव किया है। मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि आयोजन दुनिया में दान संबंधित विविध आयोजन होते हैं पर ये आयोजन सबसे सर्वोत्तम है। और आपका बैंक जिस प्रतिबद्धता और वचनबद्धता और समर्पण से इसका आयोजन करता है वो अनुकरणीय है।

अपराह्न 2 बजे तक दोनों शिविरों में 72 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था। उक्त अवसर पर दोनों शिविरों में शहर के गणमान्यजन बैंक के अधिकारी, बैंककर्मी,एवं ग्राहक पूर्ण उत्साह से उपस्थित थे।

डीडीयू नगर चंदौली । आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को गुरुद्वारा साहिब परिसर जीटी रोड रोड पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं चढदी कलाकार सेवा संस्था द्वारा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान कर लोगों की जिंदगियां बचाने का प्रयास किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुगलसराय के लोकप्रिय विधायक रमेश जायसवाल जी, सीएमओ ऑफिस से पधारे भैया लाल पटेल जी, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी जी, शहर कोतवाल गगन राज सिंह, व आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी पीके रावत जी मौजूद रहे। साथ ही मेटीज हॉस्पिटल, एवं पूर्वांचल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टर की टीम द्वारा चिकित्सा शिविर के साथ ही जांच की गई । इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं संरक्षकों तथा चढदीकला कार सेवा संस्था के लोगों द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम भेंट भेंट किया गया। ब्लड कैंप में 44 महिला पुरुष रक्तदाताओं ने रक्त देकर महादान किया। रक्तदान करने वालों में सभासद आरती यादव सहित समाज की महिलाओं ने भी रक्त देखकर अपना योगदान किया। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडे मौजूद रहे, पिता संस्था के चंद्रभूषण मिश्रा जी रिबॉर्न ट्रस्ट के अध्यक्ष सतनाम सिंह भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी संरक्षक एवं प्रधान रणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह पत्रकार, सुरेंद्र सिंह लवली, रामेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, रंजीत सिंह, करमजीत सिंह मिंटू, सतपाल सिंह सूरी, गुलशन अरोड़ा, विकी जुनेजा, के साथ ही चढ़दी कलाकार सेवा संस्था के अध्यक्ष केडी सिंह महासचिव मनमीत सिंह राजन सहित संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

पीआईएस के विद्यार्थियों ने रचा गौरवशाली इतिहास वाराणसी में आयोजित मण्डल स्तरीय राज्य युवा महोत्सव एवं विज्ञान मेला 2025–26 में पीआईएस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।