जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के प्रांगण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार विशेष लोक अदालत समाधान समारोह प्री ट्रायल का आयोजन किया गया

माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्रीमती निकिता गौड़ के निर्देशन में समाधान समारोह आज दिनांक 01.07.2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के प्रांगण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार विशेष लोक अदालत समाधान समारोह प्री ट्रायल का आयोजन किया गया

पीठ 3 के अध्यक्ष विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट श्री विकास वर्मा-।, सदस्या इशरत परवीन फारूकी, एवं पीठ 4 के अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री परितोष श्रेष्ठ, सदस्य प्रभाष त्रिपाठी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती निकिता गौड़ तथा पीठ के सदस्य श्री कृष्णमोहन चतुर्वेदी, श्री मेवालाल एवं सभी वादकारी उपस्थित थे । जिसमे वादकारियों को सुलह हेतु समझाया गया जिसमें वादकारीयों ने समय मांगा । फाइलों में सुलह हेतु अग्रिम तिथि 10.07.2026 नियत कि गयी है । इस पहल का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमती एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है ।

विश्व हिंदू परिषद की मानस नगर खंड समिति का गठन सम्पन्न
रंजीत योगी एवं तुषार जी की विशेष उपस्थिति, संजय रस्तोगी ने किया मार्गदर्शन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, 27 जुलाई।
विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई द्वारा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित मानस नगर खंड में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खंड समिति का विधिवत गठन सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की और सर्वसम्मति से निम्नलिखित दायित्वों की घोषणा की गई—

खंड अध्यक्ष – श्री दिनेश ओझा

खंड मंत्री – श्री शशिकांत

सत्संग प्रमुख – श्री संदीप तिवारी

सह सत्संग प्रमुख – श्री अविनाश कुमार

बजरंग दल संयोजक – श्री आदित्य तिवारी

बजरंग दल सह संयोजक – श्री अमित कुमार

खंड सुरक्षा प्रमुख – श्री राजन पांडे

खंडवा सुरक्षा प्रमुख – श्री उमेश कुमार

गौ सेवा प्रमुख – श्री राकेश तिवारी

सह गौ सेवा प्रमुख – श्री बबलू सिंह एवं श्री विष्णुकांत उपाध्याय


इस अवसर पर मानस नगर खंड से जुड़े समर्पित स्वयंसेवक एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री श्री रंजीत योगी जी एवं नगर सह मंत्री श्री तुषार जी ने विशेष रूप से सहभागिता की। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं दीं तथा संगठनात्मक दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में उपस्थित जिला प्रचार प्रसार प्रमुख श्री संजय रस्तोगी ने संगठन की भूमिका, कार्यपद्धति एवं हिंदू समाज के सशक्तिकरण में इसकी अहमियत पर विस्तार से विचार रखे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह गठन सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में विहिप के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।