आयुष्मान केन्द्र पर लटका ताला मरीज हलकन चाहनिया चंदौली

आयुष्मान केन्द्र पर लटका ताला मरीज हलकन

चहनिया चन्दौली

क्षेत्र के धनश्यामपुर स्थित आुष्मान स्वास्थ्य केन्द पर बिगत चार दिनो ताला लटका हुआ है। जिससे आस-पास के क्षेत्र के मरीज हलकान हो गये है। वही ग्रामीणों का कहना है कि यह केन्द्र सरकार द्वारा लाखां रूपये खर्च कर क्षेत्र के गरीब, असहाय मरीजों की सेवा के लिए बनवाया गया है लेकिन डाक्टर की मनमानी के चलते यह केन्द्र प्रायः बन्द रहता है। ग्रामीणों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि यह स्वास्थ्य केन्द्र सप्ताह एक दिन या दो दिन ही खुलता है और केन्द्र पर आकर पूरे सप्ताह या पखवारे की हाजीरी बना दी जाती है। वही ग्रामीणों ने इस ओर मुख्य चिकित्साधिकारी का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए अविलम्ब बिगड़ी हुई व्यवस्था में सुधार लाये जाने की मांग की है।

आज दिनांक 18 जून लगभग दोपहर 12:00 बजे नंदगंज गाज़ीपुर के पास मेन रोड पर दो बाइक सवार को अनजान गाड़ी ने टक्कर मारी और भाग गया, पीड़ित दर्द से चिल्लाता रहा कुछ पल बाद आसपास के लोग इकट्ठे हुए और प्रशासन द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।