पत्ता गोभी और शिमला मिर्च से स्वाद हो जाता है डबल… ये है बेहद लाजवाब मोमोज, जानें कीमत और लोकेशन

अंजली शर्मा/कन्नौज. सुगंध नगरी में खुशबू के साथ-साथ खाने-पीने के एक से बढ़कर एक स्टॉल है. दीपक दी चाट से जुड़कर ‘हेलो हंगरी बडी’ नाम से इस दुकान पर मोमोज अलग ही तरह के मिलते हैं. युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग का व्यक्ति इस दुकान पर एक बार मोमोज का स्वाद लेने जरूर जाता है. साधारण तौर पर मोमोज के साइज थोड़े से छोटे होते हैं लेकिन यहां के मोमोज एक प्लेट में 6 ही आते हैं. इतने बड़े साइज और भरपूर मात्रा में मोमोज के अंदर जो चीज भरी जाती है उनका स्वाद लोगों को अपनी तरफ खींचता है. लोग यहां दूर-दूर से मोमो का स्वाद लेने के लिए आते है.

कन्नौज मुख्यालय के बस स्टॉप से करीब 500 मीटर की दूरी पर तिर्वा क्रासिंग के पास स्टेट बैंक के ठीक सामने हेलो हंगरी बडी के नाम से यह खाने पीने का स्टॉल यहां पर लगाया जाता है. मोमोज विक्रेता सनम ने बताया कि हमारी यह दुकान करीब 10 साल से ज्यादा के समय से यहां पर लगाई जा रही है. हमारे यहां कई तरह के फास्ट फूड मिलते हैं लेकिन हमारे यहां मोमोज सबसे ज्यादा लोगों को अच्छे लगते हैं, लोग बहुत दूर-दूर से मोमोज खाने आते हैं. हमारे यहां मोमोज में क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाता है. हम इसमे शुद्धता का भी विशेष ख्याल रखते हैं.

2 वैरायटी हैं मोमोज की
दुकानदार ने बताया कि मोमोज में सब्जियों के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी के मसाले भरे जाते हैं ताकि लोगों को अच्छा स्वाद मिल सके और उनका स्वास्थ्य भी सही रहे. हमारे यहां 30 रुपये में हाफ प्लेट फ्राई मोमोज मिलते हैं जिनमें 6 पीस रहते हैं. हमारे यहाँ 2 तरह के मोमोज रहते हैं स्टीम और फ्राई, स्टीम के रेट 20 रूपए में 6 पीस मिल जाते हैं.

कैसे बनते है लजीज मोमोज
इन मोमोज का स्वाद तो अलग है ही साथ ही इनका साइज भी दूसरे मोमोज से कुछ बड़ा रहता है. इनके अंदर जो स्टफिंग की जाती है उनमें सिर्फ और सिर्फ हरी सब्जियों का प्रयोग किया जाता है, जो की स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है. जैसे पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, काली मिर्च, के साथ पढ़ने वाले यह मसाले अजीनोमोटो, किचन किंग, और मीट मसाला का स्वाद इनको और भी ज्यादा बढ़ा देता है. जिसके चलते यह लोगों को ज्यादा पसंद आते हैं. उनके साथ मिलने वाली तीखी चटनी जिसमें टमाटर, लहसुन, लाल मिर्च, और विनेगर का स्वाद खुलकर आता है. जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

Tags: Food 18, Local18

Source link

संचारी वालंटियर मामले में फर्जी कूटरचना के विरोध में मुख्य चिकित्सा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा चंदौली स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा संबंधित दस्तक अभियान अंतर्गत प्रत्येक भर में ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के युवा स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को वॉलिंटियर सेवाओं का अवसर प्रदान किया जाने संबंधित शासन के स्वास्थ्य विभाग में एक प्रकरण अरसे संचालित है उक्त संस्था के नाम से की गई फर्जी कूटरचना के विरोध में इसकी स्थानीय जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज यहां चंदौली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर उनके माध्यम से प्रदेश के डीजी हेल्थ को ज्ञापन भेजा है संस्था के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उक्त प्रकरण में 21 अगस्त को जारी शासन के हालिया आदेश का अवलोकन सुनिश्चित कर तत्काल जनपदों को आदेशित करने की तेजी से मांग की गई है ज्ञापन में कहा गया कि उपकरण संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी द्वारा राज्य के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक राज्य मंत्री के माध्यम से शासन को अपना पक्ष प्रस्तुत कर दिया गया इस पर क्या संज्ञान लेते हुए प्रदेश शासन नेगेट 21 अगस्त को ही दीजिए हिट को संबंध में विधायक कार्रवाई कहते जारी कर दिए हैं जो की स्वागत योग है संस्था के जिला संयोजक पल्ला लाल ने इस अवसर पर कहा कि व्यक्ति समूह को जीवित कर लिया गया लोक कल्याण के इस महान उद्देश्य में आने आ रहे हैं इन व्यक्तियों से संस्था लोकतांत्रिक और कानूनी दोनों ही ढंग से निपटेगी ज्ञापन देने वालों में रोहित आर्य रमेश कुमार पाल गोपाल चौधरी चंद्रिका यादव गोविंद कुमार सौरभ चंद्र गुलाब प्रसाद राजीव कुमार यादव महेंद्र कुमार अंगद राय अंकित भारती आदि प्रमुख पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

???? बड़ा फैसला: जलस्तर बढ़ने के कारण राजघाट पुल बंद, प्रशासन सतर्क ????
मानवाधिकार न्यूज़ | बनारस-चंदौली | 05 अगस्त 2025

आज रात लगभग 9:00 बजे प्रशासन ने बनारस और चंदौली को जोड़ने वाले राजघाट पुल को बंद कर दिया। गंगा नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण यह एहतियाती कदम उठाया गया।

सूत्रों के अनुसार, मिर्जापुर या इलाहाबाद (प्रयागराज) के आसपास किसी पीपा पुल के टूटने से उसका मलबा गंगा की तेज धारा के साथ राजघाट पुल की ओर बढ़ रहा था, जिससे टकराव और क्षति की आशंका बढ़ गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुल को अस्थायी रूप से बंद किया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा सोच-विचार के बाद करीब 1 घंटे के लिए पुल को दोबारा खोला गया, ताकि लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

इसके बाद, 10:30 बजे से लेकर रात लगभग 10:45 (पोने 11 बजे) तक पुल को फिर से पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया, क्योंकि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, सुरक्षित रहें और आवश्यक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें।