नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी को मिली अग्रिम ज़मानत

वाराणसी@मानवाधिकार न्यूज़: माननीय प्रभारी सत्र न्यायालय राकेश पाण्डेय की अदालत ने नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अभियुक्त रोहित सिंह निवासी बड़ागणेश थाना कोतवाली जनपद वाराणसी का प्रथम अग्रिम ज़मानत प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुआ सशर्त जमानत दे दी। अदालत में याची की ओर से पक्ष अधिवक्ता पवन कुमार शर्मा, अधिवक्ता नीरज गुप्ता व अधिवक्ता सैयद शावेज़ फिरोज़ ने रखा। अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध जिला शासकीय अधिवक्ता ने किया।

जाने क्या हैं मामला
संक्षेप में अभियोजन का कथन है की वादिनी प्रीती कुमारी बसंत महिला कॉलेज वाराणसी की छात्रा है, जिसने कुछ दिन पहले नौकरी डॉट कॉम वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। उसके घर के हालात ठीक नहीं थे इसलिए उसे नौकरी की सख्त आवश्यकता थी। उसे एक नंबर से कॉल आता है और सारे शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे जाते हैं। फिर रुपयों की मांग अलग अलग मद में की जाती है। जिस खाते में रूपया भेजा जाता है वो अभियोजन के अनुसार याची रोहित सिंह का है। जिसके खिलाफ 420 आईपीसी व 66 आईटी एक्ट के तहत परिवाद 704 सन 2020 दर्ज है।
अदालत में याची की ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता पवन कुमार शर्मा, अधिवक्ता नीरज गुप्ता व अधिवक्ता सैयद शावेज़ फिरोज़ ने बताया की प्रार्थी निर्दोष है और जांच में सहयोग भी कर रहा है और उक्त मामले में सजा भी सात वर्ष से कम हैं। जिसके बाद अभियोजन में अग्रिम जमानत का विरोध किया लेकिन ये स्वीकार किया कि याची जांच में सहयोग कर रहा है। तमाम तथ्यों और सत्यों के प्रकाश में माननीय सत्र न्यायालय ने याची को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी।

श्री हनुमान जयंती के अवसर पर निकली कलश शोभायात्राचंदौली ताराजीवनपुर के सहरोई गांव में रविवार को श्री हनुमान जयंती की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर से सहरोई दानके पूरा, टड़िया, सैदपुरवा होते हुए मां गंगा तट पर कैली घाट तक गई। वहां से जल भरान पूजन अर्चन कर श्री हनुमान मंदिर स्थान पर आकर शोभा यात्रा संपन्न हुआ कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता निभाई। इस शोभा यात्रा में बैण्ड बाजो की धुन व जय श्री राम के जयकारों के साथ चल रहे थे। कार्यक्रम आयोजक राहुल मिश्रा ने बताया कि श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सप्त दिवसी श्री राम कथा का आयोजन 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर शाम 6:00 से हरि इच्छा तक चलता रहेगा 19 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है वहीं नवयुवक मंगल दल ग्राम सभा सहरोई के सहयोग के साथ नामवर मिश्रा, रामनिवास मिश्रा उमेश, ओम प्रकाश, हर्गेन भूतपूर्व प्रधान ,सिंटू प्रधान,अमित,महानंद, कृष्ण लाल, रोहित, शिशु,रमेश, दिनेश व श्रद्धालू उपस्थित रहे।