मानवाधिकार न्यूज़ – दिनांक 2 नवंबर रात्रि 11:00 बजे कार बिजली खंभे से जा लड़ी।

रिपोर्ट सोनू उर्फ पुल्लू

मुगलसराय वार्ड नंबर 1 चतुर्भुजपुर बीच रोड पर रात लगभग 11 बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जा टकराई। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने अचानक कार पर से नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और बिजली का खंभा भी टूट कर नीचे गिर गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार चालक की स्थिति गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए उस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

न्याय को लेकर दर-दर भटक रहे फरियादीमुलसराय चन्दौली। मुगलसराय तहसील क्षेत्र के कैथा उर्फ टड़िया निवासी रामभरोस यादव रास्ते को लेकर दर-दर भटक रहा है। जबकि गांव के ही दबंगों द्वारा जबरी चकरोड को कब्ज कर लिए उसके लिए पिड़ित जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीदार, थाना दिवस, तहसील दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस जैसे अति महत्वपूर्ण जगहां पर फरियाद लगाई लेकिन अफसोस तो इस बात का है कि आज तक कोई भी अधिकारी मौके पर जाकर सच्चाई जानने का प्रयास नही किया। जबकि पिड़ित माननीय उचच न्यायालय में भी गुहार लगाया जहा से अविलम्ब रास्तो खली कराये जाने का आदेश पारित हुआ लेकिन जनपदस्तरीय अधिकारी माननीय न्याय उच्च न्यायालय के आदेश को धता कर चुप्पी साधे हुए है। जिससे आवागमन करने वाले हलकान हो रहे है। जहॉ एक तरफ सराकर फरियादियों की फरियाद के लिए तरह-तरह के हत्कण्ड़े अपना रही है लेकिन मातहत कानो में तेल डालकर अनजान बने हुए है। वही पिड़ित ने शुक्रवार को जिलाधिकरी महोदय के यह एक फिर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया अब देखना यह है कि आगे क्या होता है।