कंपोजिट विद्यालय हिनौली में खाना बैंक ट्रस्ट ने बच्चों संग मनाया 75वां गणतंत्र दिवस।

कंपोजिट विद्यालय हिनौली में खाना बैंक ट्रस्ट ने बच्चों संग मनाया 75वां गणतंत्र दिवस।
इस मौके पर झंडा फहराने के पश्चात खाना बैंक की शिक्षा इकाई “गुरुकुल” की टीम ने कक्षा 1 से लेकर के कक्षा आठ तक के बच्चों के बीच एक क्विज कंपटीशन आयोजित किया जिसमें बच्चों से गणतंत्र दिवस तथा देश और संविधान से जुड़े हुए सवाल किए गए।
बच्चों से किए गए कुल 16 सवालों में से 13 सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
संस्था लगातार प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट तथा मिडिल स्कूल में बच्चों के बीच क्विज कंपटीशन,ड्राइंग कंपटीशन सहित कई सामाजिक कार्यों को लेकर के अपने दायित्व का निर्वहन करते आ रही है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव जी ने कहा कि खाना बैंक ट्रस्ट का कार्य काफी सराहनीय रहा है पिछले 5 वर्षों से आप लगातार विद्यालय में आकर बच्चों का हौसला अफजाई करते आ रहे हैं।
इस मौके पर खाना बैंक से अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी महासचिव प्रवीण अग्रहरि नीतेश सोनी रवि सेठ एवं अंकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

रिपोर्ट हर्षिता मेहानी

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।