आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष पुणे स्थित विजय विहार (AWHO) सोसायटी में बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया।

सोसायटी की महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान सूर्यदेव और छठ मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम के समय सभी श्रद्धालु सोसाइटी में बनाए गए घाट पर एकत्रित हुए और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

रिपोर्ट शिखा उपाध्याय

भक्ति गीतों, पारंपरिक संगीत और छठ मइया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से गूंज उठा। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और त्योहार का आनंद उठाया।

सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सभी को ठेकुआ महाप्रसाद देकर पूजा का समापन किया गया। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामूहिक एकता और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त बनाता है।
रिपोर्ट शिखा उपाध्याय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय सिक्ख समाज संगत और चढ़दीकला कार सेवा संस्था द्वारा सिक्ख धर्म के संस्थापक पहले गुरु नानक देव जी महाराज के 555 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष में उनके दिखाये रास्तों पर चलने का प्रयास करते हुए जरूरतमंद लोगों की बस्तियों में जाकर आने वाली सर्दी से बचाव के लिए वहां के बच्चों को नए गर्म कपड़े बांटने की सेवा की गई

नियामताबाद ब्लॉक के अंतर्गत कठौरी गांव की रहने वाली अनन्या शर्मा पुत्री प्रदीप कुमार शर्मा को जिला पोषण समिति के तहत आयोजित कार्यक्रम (100दिन) में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने से महज 6वर्ष की उम्र में जिलाधिकारी श्री चंद्रमोहन गर्ग जी के द्वारा सर्टिफिकेट, उपहार और सम्मान प्राप्त हुआ साथ में उनके बाबा श्री बालकिशन जी(अध्यापक), आंगनबाड़ी मंजू देवी, अभिषेक कुमार, विकाश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे l

खेल मंसिक विकास की कुंजी-प्रभुनारायण27वीं जिलास्तरीय माध्यमिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भचहनियां चन्दौली।क्षेत्र स्थित बाल्मीकी इण्टर कालेज बलुआ के प्रांगण में 27वीं माध्यमिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयां की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरूवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने मॉ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए ध्वजारोहण कर किया।खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए विधायक ने कहा कि बाबा बाल्मीकि महर्षि की इस पावन धरती और मॉ गंगा के तट पर स्थित बालमीकि इण्टर कालेज के एतिहासिक धरती पर आज 27वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मन को प्रफुल्लित रहा है और एहसास करा रहा है कि मैं भी इसी विद्यालय अपनी शिक्षा ग्रहण कर आप लोगो के आर्शिवाद से मै इस क्षेत्र का सेवक बना। मैं विद्यालय के शिक्षक व जनपद से आये तमाम प्रधानाचार्य खेल प्रशिक्षुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहा हूॅ। श्री यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों में खेल की आवश्यकता होती है जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सबसे गंभीर व सोचनीय विषय तो यह है कि जनपद में कुल 34विद्यालय चल रहे है। जनपदस्तीय प्रतियोगिता में केवल 13विद्यालय ही प्रतिभाग किए है। इस पर विद्यालय सहित समस्त अभिभावकों को सोचना पड़ेगा तभी बच्चों का सर्वागीण विकास सम्भव हो पायेगा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे खेलो का आयोजन होना चाहिए और समस्त विद्यालयों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए ताकि बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके। जनपद के 13विद्यालयों के बच्चों द्वारा जो प्रदर्शन किया गया है वह काबिले तारिफ है। श्री सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न के उपरान्त एक समस्त विद्यालयो की बैठक बुलाई जायेगी। जिसने प्रतियोगिता में प्रतिभाग नही किया है उसे कारण बताओं को नोटिस जारी की जायेगी। सरकार की मंशा है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वागीण विकास करना है ताकि वे हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए आत्म निर्भर बन सके।इसीक्रम में मार्च पास्ट में अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव प्रथम, बाल्मीकि इण्टर कालेज बलुआ द्वितीय, सीनियर वर्ग गोला फेक में बाल्मीकी इण्टर कालेज के हर्षित प्रथम, अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव के साहब यादव द्वितीय, जूनियर बालिका गोला प्रक्षेप में सोनी कुमारी प्रथम इण्टर कालेज कमालपुर, संजना कुमारी द्वितीय अशोक इण्टर कालेज बबुरी, 600मीटर दौड़ में सब जूनियर बालिका वर्ग में आंचल प्रथम कम्पोजिट विद्यालय रानेपुर, हाईजम्प सीनियर बालक वर्ग में आर्दश विश्वकर्मा प्रथम बाबा कीनाराम इण्टर कालेज रामगढ़, नागेश्वर पटेल द्वितीय अमर शहीद इ0का0 शहीदगाव, सब जूनियर बालिका वर्ग आयुषि यादव प्रथम बाल्मीकी इ0का0बलुआ, दीपांशी द्वितीय राष्ट्रीय इ0का0 सदलपूरा रहे। इस दौश्रान एमएलसी शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, धनन्जय सिंह, प्रामेद कुमार, राजेश यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, नन्दलाल गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, केशव प्रसाद श्रीवास्तव, पुनील सिंह, दीलीप सिंह, सहित सैकड़े गणमान्य उपस्थित रहे। आगन्तुकां का आभार प्रधानाचार्य विरेन्द्र प्रताप तिवारी ने किया और संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया।

पितृविसर्जन पर लोगो ने अपने पूर्वजों का किया, तर्पण व पिण्डदान
चहनिया चन्दौली।
पितृपक्ष के अंतिम दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मॉ भागीरथी गंगा तट पर बलुआ घाट पर अपने-अपने पितरों को तर्पण कर पिंडदान किया और पितृविर्सजन पर विभिन्न अनुष्ठान व पूजन-अर्चन कर घाटो पर व्यंजन चढ़ाकर तर्पण किया।
रविवार की अल सुबह ही श्रद्धालुओं द्वारा पैदल, वाहनों से लोटा, कुश, परास की पत्ती कर हाथो में लिए गंगा तट पर पहुचने लगे और बाजारां में जौ के आटे, दीया, माचिस, अगरबत्ती, मालफूल की खरीददारी करते घाटों पर पहुच कर अपने- अपने पूर्वजां को श्राद्ध तर्पण और पिंडदान में जुटे रहे जो अरान्ह तक चलता रहा।
इस दौरान गंगा के पानी में तेजी से घटाव के कारण चारो तरफ कीचड़ व मिट्टियों का ढ़ेर से लोग हलकान नजर आये। इस दौरान पुलिस चाक चौकस व्यवस्था करने में जुटी रही। इस दौरान चहनियां वाया बलुआ मार्ग पर मेले का दृश्य हो गया और बाल्मिकी इण्टर कालेज के प्रांगण में वहनो का जमघट लगा रहा पिंडदान व तर्पण का कार्य देर अपरान्ह तक चलता रहा।
इसी क्रम में भूपौली, महुअरकला, टॉण्डा सैफपुर, सहित गंगा तटों पर पिंडदान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, सरोवरों पर भी श्रद्धालुओं में पिंडदान कर अपने पूर्वजों का तर्पण किया और सुख समृद्धि की कामना व्यक्त किया।
इस दौरान नाई अपनी-अपनी दुकाने रविवार की अल सुबह लगभग 3बजे से खोलकर लोगों का मुण्डन इत्यादी का कार्य करने में जुटे रहे। जिससे नाई की दुकानों पर लोगो की भीड़े जुटी रही। वही माली भी रविवार की अल सुबह माला फूल लेकर घाटो पर जमें रहे।