क्षेत्राधिकार महोदय द्वारा कराया गया दो पक्ष का विवादित समझौता

क्षेत्राधिकार महोदय द्वारा कराया गया दो पक्ष का विवादित समझौता

मुगलसराय कालीमहल चित्रभुजपुर दो परिवार में हुए जमीनी विवाद को लेकर काफी समय से दोनों परिवार परेशान थे जिसकी सूचना अधिकारी को मिलते ही दोनों परिवार को बुलाकर के समझौता करने का काम किया गया । पहला पक्ष अनुराधा जायसवाल पत्नी किशन जयसवाल एवं दूसरा पक्ष सूरज चंद तिवारी मैं जमीन को लेकर विवाद था सूरज चंद तिवारी ने पूरा पैसा लेकर कम जमीन अनुराधा जायसवाल को रजिस्ट्री की थी, बचा हुआ पैसा अनुराधा जायसवाल द्वारा मांगने पर सूरज चंद तिवारी नकार रहे थे, बाद में सूरज चंद तिवारी ने कहा कि मैं 6 माह के अंदर सारा पैसा उनको वापस कर दूंगा और अपनी जमीन भी ले लूंगा, यह पूरा मामला स्टांप पेपर पर लिख कर दोनों पक्ष द्वारा हस्ताक्षर करके क्षेत्राधिकार कार्यालय में जमा है।

विश्व हिंदू परिषद की मानस नगर खंड समिति का गठन सम्पन्न
रंजीत योगी एवं तुषार जी की विशेष उपस्थिति, संजय रस्तोगी ने किया मार्गदर्शन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, 27 जुलाई।
विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई द्वारा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित मानस नगर खंड में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खंड समिति का विधिवत गठन सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की और सर्वसम्मति से निम्नलिखित दायित्वों की घोषणा की गई—

खंड अध्यक्ष – श्री दिनेश ओझा

खंड मंत्री – श्री शशिकांत

सत्संग प्रमुख – श्री संदीप तिवारी

सह सत्संग प्रमुख – श्री अविनाश कुमार

बजरंग दल संयोजक – श्री आदित्य तिवारी

बजरंग दल सह संयोजक – श्री अमित कुमार

खंड सुरक्षा प्रमुख – श्री राजन पांडे

खंडवा सुरक्षा प्रमुख – श्री उमेश कुमार

गौ सेवा प्रमुख – श्री राकेश तिवारी

सह गौ सेवा प्रमुख – श्री बबलू सिंह एवं श्री विष्णुकांत उपाध्याय


इस अवसर पर मानस नगर खंड से जुड़े समर्पित स्वयंसेवक एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री श्री रंजीत योगी जी एवं नगर सह मंत्री श्री तुषार जी ने विशेष रूप से सहभागिता की। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं दीं तथा संगठनात्मक दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में उपस्थित जिला प्रचार प्रसार प्रमुख श्री संजय रस्तोगी ने संगठन की भूमिका, कार्यपद्धति एवं हिंदू समाज के सशक्तिकरण में इसकी अहमियत पर विस्तार से विचार रखे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह गठन सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में विहिप के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।