आज दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित KP लॉन में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

रिपोर्ट हर्षिता मेहानी
रिपोर्ट हर्षिता मेहानी

आज दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित KP लॉन में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस बैठक में संगठन के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से प्रांत के सहमंत्री सत्य प्रकाश भाई साहब और विभाग मंत्री कनहैया जी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन से संगठन के कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा और दिशा मिली। उन्होंने संगठन की मूलभूत विचारधारा को मजबूत करने, समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

बैठक में क्षेत्र के अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने भी भाग लिया और संगठन के विकास के लिए अपने विचार साझा किए। सभी ने एकजुट होकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की भावी योजनाओं के लिए संकल्प लिया और जनजागृति के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय किया। विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्यों को मजबूत करने के लिए इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना गया।

  जय श्रीराम!

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश पटेल, जो भारतीय सेना के जवान थे, युद्धाभ्यास के दौरान तोप पर शहीद हो गए। सेना के सूबेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह तोप पर कैजुएल्टी का मामला है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर सेना द्वारा आज दोपहर में कछवां लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार गंगा तट पर किया जाएगा।
चंद्र प्रकाश पटेल का 2010 में भारतीय सेना में पहले प्रयास में चयन हुआ था। वह सेना की 99वीं बटालियन में तैनात थे और इन दिनों राजस्थान के सूरतगढ़ में तैनात थे। 22 अक्टूबर को वह घर आए थे, और एक सप्ताह के बाद सेना की ड्यूटी के लिए वापस लौट गए थे।
शहीद के परिवार में मातम, गांव में उमड़ी भीड़ चंद्र प्रकाश के निधन की सूचना मिलते ही गांव में गम का माहौल छा गया। शहीद जवान की पत्नी स्नेहा पटेल और ढाई साल के बेटे अयांश के साथ उनका परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। परिवार के अन्य सदस्य, विशेष रूप से उनके माता-पिता राजपति और राजनाथ पटेल, जो शहादत की खबर सुनकर विलाप कर रहे थे, इस दुःखद घटना से बुरी तरह प्रभावित हैं।