समाचार शीर्षक: विधायक श्री रमेश जायसवाल ने 10 लाख की लागत से बने सड़क का उद्घाटन किया, जनता ने पोखरे की सफाई और जलभराव पर जताई चिंता – मुगलचक अलीनगर वार्ड 9

रिपोर्ट संजय रस्तोगी

स्थान: मुगल चक, वार्ड नंबर 9
दिनांक: 2 मई 2025

समाचार शीर्षक: विधायक श्री रमेश जायसवाल ने 10 लाख की लागत से बने सड़क का उद्घाटन किया, जनता ने पोखरे की सफाई और जलभराव पर जताई चिंता

आज मुगल चक, वार्ड नंबर 9 में स्थित पानी टंकी के पास विधायक श्री रमेश जायसवाल जी अपने विधायक निधि से निर्मित 10 लाख रुपये की लागत वाली नई सड़क के उद्घाटन के लिए पधारे। मौके पर क्षेत्रीय जनता ने विधायक जी से वार्ता की और वर्तमान में हो रहे निम्न गुणवत्ता के निर्माण कार्यों पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

लोगों ने बताया कि हाल ही में बन रही सड़कों की गुणवत्ता इतनी खराब है कि वे कुछ ही दिनों में टूटने लगती हैं। साथ ही मुहल्ले में स्थित पुराना पोखरा (तालाब) पूरी तरह से गंदगी और दूषित पानी से भरा है, जिससे स्थानीय निवासियों का रहना कठिन हो गया है।

इस विषय पर विधायक जी से आग्रह करने पर उन्होंने मौके पर ही SDM को कॉल कर स्थिति से अवगत कराया और जल्द ही तालाब की सफाई और विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया।

स्थानीय जनता को अब उम्मीद है कि प्रशासन इस पर शीघ्र कार्य करेगा और वार्ड की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है!”विकास गुप्ता, राहुल चौहान और सोनी राय — इन तीनों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करके मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।हम आपके इस पुण्य कार्य को नमन करते हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 7 महमूदपुर कैलाशपुरी जोड़ने वाला रोड जर्जर हालत में, जिम्मेदार बेपरवाह

मानवाधिकार न्यूज़, चंदौली:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 7 में महमूदपुर से कैलाशपुरी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है। यह सड़क करीब 5 वर्ष पूर्व बनाई गई थी, लेकिन अब इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर चलना बेहद खतरनाक हो जाता है। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सड़क अब जानलेवा बन चुकी है।

सबसे गंभीर बात यह है कि इस सड़क की दुर्दशा की जानकारी कई बार सभासद और नगर निगम अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में नगर प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है और वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक वे बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर रहेंगे?

स्थानीय नागरिकों ने मानवाधिकार न्यूज़ के माध्यम से नगर निगम से अपील की है कि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।