रीबॉर्न ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) को लखनऊ में ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से किया जाएगा सम्मानित

रीबॉर्न ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) को लखनऊ में ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से किया जाएगा सम्मानित

पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली के प्रख्यात सोशल एक्टिविस्ट, रीबॉर्न ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष एवं नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा), उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद अध्यक्ष सतनाम सिंह को सामाजिक सरोकारों, मानव सेवा, रक्तदान जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 28 जून 2026 को लखनऊ में आयोजित ‘संवेदना–2’ नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड समारोह में नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की मान्यता के साथ प्रदान किया जाएगा।

यह भव्य सम्मान समारोह इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, शहीद पथ, लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित होगा। समारोह में देशभर से सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों, रक्तदाताओं, वॉलंटियर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं, कलाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सतनाम सिंह वर्तमान में निफा, उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सक्रिय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं रीबॉर्न ट्रस्ट के माध्यम से वे लंबे समय से रक्तदान जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता, युवा सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों का संचालन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संस्था ने जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक जन-जन तक पहुँचाया है। इन्हीं उल्लेखनीय योगदानों के आधार पर उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

सम्मान की घोषणा पर सतनाम सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि रीबॉर्न ट्रस्ट एवं निफा से जुड़े प्रत्येक वॉलंटियर, रक्तदाता, सहयोगी एवं शुभचिंतक के सामूहिक समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में भी समाजहित एवं मानवता की सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगी। साथ ही उन्होंने युवाओं से रक्तदान एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।

कहीं बज बजाती नालियां तो कहीं झाड़- झंखाड से पटा रास्ता ग्रामीण हलकान-चंदौली तारा जीवनपुर स्थित सहरोई गांव में इन दिनों बज बजाती नालिया तो कहीं गांव में मेन रास्तों पर झाड़ -झंखारों से पटा हुआ है। हाल यह है कि अगर समय रहते साफ सफाई नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियों को इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मेन रास्तों पर झाड़ झंखाड इस तरह पट गया कि उसपर राह चलना दुष्कर हो गया है। बरसात के दिनों में झाड़-झंखाड़ो में विशैल जीव जंतुओं का निवास हो गया है। जो कि हमेशा दुर्घटनाएं की आशंका बनी रहती है। नाबदान के पानी से उठ रहे दुर्गंध से ग्रामीण का नरकी जीवन जीने को विवश हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी गांव में दर्शन दुर्लभ हो गया है। कभी -कभार आकर हाजिरी लगाकर रफू चक्कर हो जाता है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मी से इस संदर्भ में कहा जाता कि झाड़- झंखाड व नालियों को साफ कर दीजिए तो यह कह कर टाल देता है कि आप लोग हमारे अधिकारियों से बात कर लीजिए। वहीं ग्रामीण प्रधान व सचिव से कई बार अवगत करवाया लेकिन निजात दिलाने में असमर्थ हैं। वहीं उपस्थित नामवर मिश्रा, ईश्वरी, उमेश मिश्रा, रमेश मिश्रा, राजेंद्र प्रजापति, पखंडू गुप्ता, कुंवारू गुप्ता, चंद्रबली खरवार, महानंद मिश्रा, शिशु मिश्रा, लादी प्रजापति, देवेन्द्र मिश्रा सुनील मिश्रा, बेचू, दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि नाली व झाड़ झंखाड का समुचित व्यवस्था नहीं हुआ तो हम ग्रामीण विकासखंड कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

दिनांक 23.9.24 को मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्र अध्यक्ष संजय जी के पुत्र सक्षम का जन्मदिन था, और इस उपलक्ष में उनके द्वारा जरूरतमंदों को खाना एवं मिठाई बांटने का काम किया गया, अध्यक्ष जी का कहना है की जन्मदिन पर केक काटने के साथ-साथ बच्चों को यह भी संस्कार दिए जाने चाहिए।