डाला छठ महापर्व को लेकर क्षेत्राधिकारी ने घाटों का निरीक्षण थाने में किया बैठक।

चहनिया चंदौली
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर आगामी डाला छठ महापर्व को देखते हुए गुरुवार की शाम को सकलडीहा क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में राजस्व विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम प्रधान, छठ महापर्व के आयोजन समिति के सदस्यों, वालंटियरों, नाव चालकों, गोताखोरों व थाना स्थानीय के पुलिस बल के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया
क्षेत्राधिकारी संग अन्य विभागों के लोगो ने बलुआ गंगा घाट, टांडाकला गंगा घाट, जमालपुर , हसनपुर तिरगावां गंगा घाट, रैया पोखरें सहित आदि छठ घाटों का स्थालीय निरीक्षण करते हुए साफ सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश की व्यवस्था , पीए सिस्टम, प्रसाधन कक्ष, चेंजिंग रूम आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने कहा कि छठ पूजा के प्रति हर अधिकारी सक्रियता दिखाये । हर घाट और तालाबो पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ हर व्यवस्था दुरुस्त होना चाहिए । किसी भी श्रृद्धालु को कोई कष्ट नही होना चाहिए । अगर कही किसी भी प्रकार की अड़चन आये तो ग्राम प्रधान व समिति के लोग थाने पर सम्पर्क करें । बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने कहा कि अगर छठ पूजा में कोई भी व्यधान डालता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाही किया जायेगा । बैठक में नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद,एसआई जमिलुद्दीन,एसआई बिनोद सिंह,डा. अजय सिंह, ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री,आशुतोष सिंह,नारद यादव,धर्मेंद्र यादव आदि गांवो के प्रधान और समिति के लोग उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट मनोज मिश्रा

मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आयोजन चहनिया चंदौलीपावर एंजेल के रूप में अंशिका मौर्य कक्षा 8 मधु शर्मा कक्षा 7 एवं पायल प्रजापति कक्षा 6 अपने इस कार्यक्रम में जागरूक करने के लिए सबको सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया ! प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की आज बालिकाओं को शिक्षा से समृद्ध करते हुए उन्हें जीवन कौशल तथा कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि समाज में वह मजबूती के साथ अपने कार्य को कर सके जिसमें कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर की छात्रा आराध्या यादव ने प्रथम स्थान तथा दीपिका यादव ने चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई! इसके पश्चात जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी जिसमें टॉप फाइव बच्चों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा!आज उन्हें मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मानित किया गया !इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमारमिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमेश, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रूबी सिंह, गौतम लाल, राम भजन राम ,सुशीला देवी ,विजय राज रवि तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे!