श्रीकृष्ण सुदामा प्रसंग के साथ कथा का हुआ समापन चहनिया चन्दौली

श्रीकृष्ण सुदामा प्रसंग के साथ कथा का हुआ समापन चहनिया चन्दौली बलुआ थाना क्षेत्र के कल्यानपुर  गांव में जय राम चौबे के अहाते में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन एवं अंतिम दिन बृहस्पतिवार श्री अखिलानंद जी महाराज अपने मुखार विन्दु से भगवान श्रीकृष्ण व उनके परम मित्र सुदामा की कथा विस्तृत वर्णन किया। जिससे सभी श्र्रोताओ की ऑखे नम हो गयी। श्री अखिलानंद महाराज जी ने कहा कि संदीपनी के आश्रम में श्रीकृष्ण व सुदामा के मित्रवत भाव से शिक्षा दिक्षा ग्रहण की थी और वचपन के दोस्त रहे। भगवान श्रीकृष्ण राजा के पुत्र थे और सुदामा जी एक गरीब ब्राम्हण के पुत्र थे। दोनो ही नारायण के अनन्य भक्त थे जब कि स्वयं नारायण ही श्रीकृष्ण रूप में जन्म लिया था। सुदामा जी गुरू की शिक्षा दिक्षा लेकर सद्मार्ग चल कर अपना जिविकोपार्जन अति दयनीय अवस्था में कर रहे थे। तब एक दिन उनकी पत्नी ने कहा आप हमेशा कहते है कि श्रीकृष्ण हमारे परम मित्र है आप उनसे कुछ क्यो नही सहायता मागते लेकिन वे इनकी बातों का उत्तर नही देते थे और वे शान्त हो जाया करते थे। क्योकि सुदामा जी अपने मित्र को कभी निचा नही दिखाना चाहते और वे सोचते थे हमारे जैसे निर्धन, गरीब, असहाय ब्राम्हण कहे कि श्रीकृष्ण हमारे दोस्त तो मेरे दोस्त श्रीकृष्ण का उपहास होगा और इसी कारण अपनी पत्नी से कुछ नही कहते और शान्त हो जाया करते थे पत्नी के बार-बार कहने पर एक दिन सुदमा जी अपने मित्र से उपहार स्वरूप भिक्षा में मांगी तीन मुट्ठी चावल लेकर चल दिए। जब वे श्रीकृष्ण के महल पर पहुचते है और द्वारपालां से कहते है कि श्रीकृष्ण हमारे मित्र आप लेग उनसे मिलवा दिजिए तो हुआ वही जो वे सोचते थे और सभी द्वारपाल उपहास करने लगे लेकिन इतने में सेनापति आते है और वे जाकर भगवान श्रीकृष्ण से कहते है। हे महाराज कोई दीनहीन गरीब, असहाय आप को अपना मित्र बता रहा है और अपना नाम सुदामा बता रहा है। इतना सुनते ही भगवान श्रीकृष्ण गर्मी के दोपहरी धूप में दौड़ पड़े और मित्र को नगर की गलियों में ढ़ूढ़ने लगे और मित्र का मित्र से मिलन होते सारी पिढ़ाये सारे सुख दोनो मित्रां को मिल गया। आज की समाज पर कटाक्ष करते हुए महाराज जी ने कहा कि आज का मित्र ऐसा नही है आज का मित्र, मित्र की गर्दन काटने की बात सोच रहा है कि वह मेरा मित्र होकर कैसे आगे बढ़ रहा है ऐसा नही सोचना चाहिए वह अपने अच्छे कर्मो की बदौलत आगे बढ़ रहा और आप अपने कर्मो के बल पर बढ़ रहे है और उसके साथ चल रहे मित्र के साथ मित्र की भावना से रहना चाहिए अन्यथा मित्र के साथ किया कपट हमेशा दुःखदाई होता और वह सात जन्मों तक आप का पीछा नही छेड़ता। कथा के अंत में भव्य तरीके साथ भगवान नारायण आरती किया और तत्पश्चात भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कथा के मुख्य यजमान स्वरूप जयराम चौबे, विजय शंकर चौबे, आलोक , ईश्वर दत्त चौबे, सीमा चौबे, गौरी शंकर, महेंद्र, संतोष, पूर्व प्रिंसिपल राजेंद्र पांडे, देवीप्रसाद, विजय लाल यादव, रविप्रकाश, देव मुरत, सत्य प्रकाश, वेद प्रकाश चौधरी,हजारों ग्राम वासी उपस्थित मौजूद रहे।

दिनांक 23.9.24 को मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्र अध्यक्ष संजय जी के पुत्र सक्षम का जन्मदिन था, और इस उपलक्ष में उनके द्वारा जरूरतमंदों को खाना एवं मिठाई बांटने का काम किया गया, अध्यक्ष जी का कहना है की जन्मदिन पर केक काटने के साथ-साथ बच्चों को यह भी संस्कार दिए जाने चाहिए।

विद्यालय में जर्जर पीपल का पड़ टूटी चहारदिवारी से खतराजागरण संवादाता चहनिया चन्दौली।क्षेत्र स्थित कम्पेजिट विद्यालय लक्षमनगढ़ में विद्यालय की चहार दिवारी गुणवत्ता विहीन बनने के कारण जगह-जगह टूट कर क्षतिग्रस्त हे गयी। साथ विद्यालय प्रागण से सअे विशालकाय जर्जर पीपल का पेड़ भारी दुर्घटना को दावत दे रहा है। इतनी बड़ी गम्भीर समस्या से विद्यालय सबंधित अध्किारी, ग्राम प्रधान जिले के अधिकारी मौन साधे हुए है।गौरतलब तो यह है कि प्रायः बच्चे विद्यालय के प्रागण में ख्ेलते नजर आते है और चहारदिवारी अूटी होने के कारण वह कब विद्यालय से बाहर हो जायेगे इसका किसी को अंदाजा नही रहता। इतना ही बलिक बच्चे खेलते-खेते उसी विशालकाय जर्जर पीपल के बृक्ष के नीचे आकर बैठ जाते है और वह पेड़ कब गिर जायेगा इसे कोई नही बता सकता। जबकि इस वर्ष पेड़ काफी पुराना होने के कारण भयंकर वारिष व तेज हवा के कारण वह 75अंश के कोण पर आकर टिका हुआ वह कब जमीदोज हो जायेगा यह भगवान भरोसे ही है। जबकि गौर करे तो विद्यालय प्रांगण में अगर बारिश हो जाय तो जलजमाव का होना तय है। वही ग्रामीणां सहित गाव के सम्भ्रान्तां का कहना है कि शिक्षा के विभाग के आलाधिकारी तत्काल मामले को गम्भीरता से लेते हुए जर्जर पीपल को कटवाते हुए टूटी हुई चहारदिवारी को अविलम्ब बनवाये जाने की मांग की है। ताकि समय रहते भारी घटना को रोका जा सके। इस संदर्भ में एबीएस सुरेन्द्र सहाय ने बताया मामला संज्ञान में नही जाचं कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।