पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-

चंदौली चहनिया बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव में 22 वर्सीय विवाहिता तारा देवी ने गुरुवार की दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । पति और अन्य परिजन काम मे व्यस्त थे । चाचा अतवारू की लड़की रम्भा नें मुक्की में से देखी तो शोर मचाने लगी । पेट मे बच्चा होने के कारण परिजन शव को उतार पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया । वही अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी । मायके पक्ष के परिजनो ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया ।
जुड़ा हरधन गांव के रहने वाले बिनोद राम के पुत्र बसंत कुमार की शादी 21 मई 2025 को चन्दौली कोतवाली के कोडरिया गांव में पुनवासी के पुत्री तारा देवी से हुई थी । उसके पेट मे एक बच्चा भी था । मृतका के ससुराल पक्ष के परिजनों के अनुसार बसंत की बहने और रिश्तेदार छठ पूजा में घर आये थे । बसंत की एक बहन नदेसर की रहने वाली सोनी जो छठ पूजा करने के लिए आयी थी । उसी रात को सभी ने भोजन किया । तारा देवी के भोजन न करने पर पति पत्नी में झगड़ा हुआ था । शादी के तीन दिन बाद ही मृतका ने सिंदूर पी लिया था । कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया । छठ पूजा के दिन पति पत्नी में आपसी विवाद होने पर मृतका के पिता ने आकर दोनो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया था । गुरुवार की दोपहर में लगभग 3 बजे विवाहिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । उस समय उसका पति सुबह से ही अपने बहनों को घर, घर छोड़ रहा था । ससुर पशु को चारा डालकर हांथ धोने के लिये थोड़ी दूर चले गये । सास और अन्य परिजन भी इधर उधर काम मे व्यस्त थे । विवाहिता ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान आत्महत्या कर ली । बसंत के चाचा की लड़की किसी कार्यवश घर आई तो दरवाजा न खुलने पर मुक्की में झांककर देखा तो शोर मचाने लगी । ग्रामीणों ने घटना की सूचना बलुआ पुलिस को दिया । मौके पर पहुँचे बलुआ एसओ अतुल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणो से पूछताछ किया । वही मायके पक्ष के पिता पुनवासी ने बलुआ थाने में शाम को तहरीर दिया कि मेरी पुत्री की हत्या दहेज के लिए किया गया है ।
इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मायके पक्ष के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है ।

रिपोर्ट मनोज मिश्रा

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।

तमन्चे व नकदी संग चोर गिरफ्तारचहनिया चन्दौलीबलुआ पुलिस ने चंकिग के दौरान शनिवार को नाथूपुर तिराहा से अन्तर जनपदीय शातिर चोर रोहन निषाद पुत्र दिनेश निवासी पूरा गनेश, थाना बलुआ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक फायरशुदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 11,400रूपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों भोला निषाद, आकाश निषाद, महेश निषाद व ईश्वरचंद्र निषाद के साथ मिलकर बलुआ क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। गांव के अजय केवट व लोरिक गुप्ता के घरों में चोरी की थी और चोरी का सामान राहगीरों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया। इसके अलावा जुलाई माह में उसने थाना धीना क्षेत्र के बैरिक कला गांव में एक घर से गहने और 5000रूपये नकद चुराए थे। अगस्त माह में अपने साथी आकाश निषाद के साथ थाना अलीनगर क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिवमंदिर से चांदी के आभूषण व घंटे चोरी किए थे। उसने मसौनी गांव के काली माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया। रोहन ने बताया कि चोरी की घटनाओं के दौरान वह आत्मरक्षा हेतु तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने बरामद असलहे के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अन्य मामलों में जांच तेज कर दी है।