रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन 17 रक्तवीरों ने किया महादान

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन 17 रक्तवीरों ने किया महादान


एचडीएफसी बैंक मुगलसराय एवं स्टार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वाधान में इंस्टिट्यूट प्रांगण में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ•अनिल यादव (पूर्व प्रधानाचार्य लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय)
एवं रजनीश त्रिपाठी ब्रांच मैनेजर मुगलसराय (एचडीएफसी बैंक) द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से किया गया। कल 25 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें 17 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ• अनिल यादव ने बताया की रक्तदान सबसे बड़ा दान है एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है, एचडीएफसी से ब्रांच मैनेजर रजनीश त्रिपाठी ने बताया की एचडीएफसी बैंक हर साल अपने सीएसआर इनीशिएटिव के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन बड़े पैमाने पर करते आ रही है। कार्यक्रम का संचालन स्टार इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर दीपक ओझा ने किया इस दौरान एचडीएफसी बैंक से,शशांक श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी एवं स्टार इंस्टीट्यूट से मानस घोष, विश्वजीत, आदि उपस्थित रहे।

तमन्चे व नकदी संग चोर गिरफ्तारचहनिया चन्दौलीबलुआ पुलिस ने चंकिग के दौरान शनिवार को नाथूपुर तिराहा से अन्तर जनपदीय शातिर चोर रोहन निषाद पुत्र दिनेश निवासी पूरा गनेश, थाना बलुआ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक फायरशुदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 11,400रूपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों भोला निषाद, आकाश निषाद, महेश निषाद व ईश्वरचंद्र निषाद के साथ मिलकर बलुआ क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। गांव के अजय केवट व लोरिक गुप्ता के घरों में चोरी की थी और चोरी का सामान राहगीरों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया। इसके अलावा जुलाई माह में उसने थाना धीना क्षेत्र के बैरिक कला गांव में एक घर से गहने और 5000रूपये नकद चुराए थे। अगस्त माह में अपने साथी आकाश निषाद के साथ थाना अलीनगर क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिवमंदिर से चांदी के आभूषण व घंटे चोरी किए थे। उसने मसौनी गांव के काली माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया। रोहन ने बताया कि चोरी की घटनाओं के दौरान वह आत्मरक्षा हेतु तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने बरामद असलहे के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अन्य मामलों में जांच तेज कर दी है।