“मानवाधिकार न्यूज़: चन्दौली में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा, युवक की पोखरे में डूबने से मौत”

मानवाधिकार न्यूज़: चन्दौली। चन्दौली पोखरा में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। आपको बता दें कि चकिया नगर स्थित वार्ड नंबर 6 का निवासी 19 वर्षीय राजबाबू की मौत हो गयी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद के बाद डाला छठ पर युवक की मौत होने से हड़कम मच गया।

मानवाधिकार न्यूज

संवाददाता -: प्रदीप कुमार शर्मा

पुलिस के मौजूदगी में रेस्क्यू अभियान जारी है। सूत्रों के जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में था। चकिया थाना क्षेत्र के काली जी पोखरा का मामला बताया जा रहा है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ उपस्थित है।
“क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष तिवारी ने बताया कि थाना चकिया अन्तर्गत काली माता मंदिर परिसर स्थित पोखरा में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की मदद से डूबे व्यक्ति की तलाश सहित अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।”
गोताखोरों द्वारा शव को खोज लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संवाददाता -: प्रदीप कुमार शर्मा

 

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।

छुट्टा पशुओं से हो रही आयेदिन दुर्घटनाएंचहनियां चंदौलीक्षेत्र में इस समय छुट्टा पशुओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि यह छुट्टा पशु कस्बा तथा बाजारों में दिन-रात घूमते रहते हैं और नतीजा तब बिगड़ता है जब वह सड़क पर टहलते रहते हैं और दो पहिया व चार पहिया वाहनों से टकरा जाते हैं जिससे छुट्टा पशु और वाहन चालक दोनों घायल हो जाते हैं। इस प्रकार विगत एक माह में अब तक आधा दर्जन लोग छुट्टा पशुओं से टकराकर घायल हो गये और अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। आधा दर्जन पशु मौत के मुंह में समा गये। इसी प्रकार शनिवार को प्रातः कस्बा में एक छुट्टा गाय पिकअप से टकराकर मर गयी और चालक बचते-बचाते भाग खड़ा हुआ। इस प्रकार इनके आतंक से किसान भी त्रस्त हो चले हैं। जिनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं परंतु इन्हें गौशाला नहीं भेजा जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा लाखों रूपये खर्च गौशालाआें का निर्माण करवाया है लेकिन जिम्मेदरान अपने दायित्यों से मुॅह मोड़ भारी दुर्घटना की बाट जोह रहे है। वही लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए अविलम्ब छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजवाये जाने की गुहार लगाया है। ताकि फसल व जनहानि दोनो से लोगो को राहत दिलाई जा सके।