जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने रैन बसेरा का किया आकस्मिक निरीक्षण अलाव के साथ मुलभूत सुविधाओं को रखें प्रतिदिन दुरुस्त जिलाधिकारी चंदौली 15 दिसम्बर 2025

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने रैन बसेरा का किया आकस्मिक निरीक्षण अलाव के साथ मुलभूत सुविधाओं को रखें प्रतिदिन दुरुस्त जिलाधिकारी चंदौली 15 दिसम्बर 2025

नगर पालिका पीडीडीयू नगर के रैन बसेरा का जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने आकस्मिक निरीक्षण किया, उन्होंने साफ-सफाई, गर्म कपड़े, अलाव और सुविधाओं की गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका को निर्देश दिया कि रैन बसेरे में रखी जाने वाली बेडशीटें साफ एवं सूती कपड़े की हों। साथ ही तकिया, कंबल और गद्दे की गुणवत्ता उत्तम रखी जाए ताकि ठंड से बचाव में किसी भी जरूरतमंद को असुविधा न हो। पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग सुरक्षित रहने की व्यवस्था रखी गई है।

जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में गर्म पानी और अलाव की सुविधा भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरा प्रवेश द्वार के साथ नगर पालिका की सफाई पर भी विशेष जोर दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि रैन बसेरे में उपलब्ध कंबलों को मोटा या डबल किया जाए ताकि आगे कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड में लोगों को अधिक राहत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिकारीगण सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

प्रबोधिनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने़ लगाई आस्था की डुबकीचहनिया चन्दौली।क्षेत्र के मां भागीरथी के पश्चिमी वाहिनी बलुआ घाट पर प्रबोधिनी एकादशी के पावन पर्व पर हजारां श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए मन्दिर पूजा पाठ कर याचक ओर भिक्षुओं का दानपुन्य कर यश के भागी बने। इसी क्रम में क्षेत्र के महुआरी, कांवर, महुअरकलां, पूरा विजयी, तिरगावां, टाण्डाकलां, सैफपुर, नादी-निधौरा समस्त गंगा तटीय गावों के घाटो पर भारी भीड़ उमड़ी रही।शनिवार की अलसुबह ही हजरो श्रद्धालुओं की भीड़ बलुआ घाट पर पहुचने लगी और देखते ही देखते मेले जैसे रूवरूप लेते हुए भारी भीड़ के रूप में तब्दील हो गयी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु अपने योग चर्तुमासा निद्रा से जागते हैं इसी कारण इसे देव उठान या देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन मॉ तुलसी का विवाह भी श्री हरि नारायण से सम्पन्न कराया जाता है। उसी मान्यता के अनुसार समस्त जगत में मांगलिक कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाते है। वही सुरक्षा की दृष्टि से उपनिरीक्षक विनोद सिंह, महिला कांस्टेबल कौशल्या देवी, चिंता देवी, राजेश कुमार, सरोज देवेंद्र प्रताप यादव के साथ गोताखोरों की टीम भी नाव से गंगा में निगरानी करती रही।

विशाल भंडारे के साथ सात द्विवसीय रामकथा का हुआ समापनमुगलसराय चन्दौली।अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित सहरोई गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती के पावन शुभ अवसर पर नवयुवक मंगल दल सहरोई के तत्वाधान में सात दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया है। कथा अंतिम दिन पंडित शक्ति तिवारी ने कथा में बताया कि नारायण की कृपा कब किसपर बरस जायेगी उसको कोई नहीं जान पाता जिस प्रकार प्रभु श्रीराम की कृपा हनुमान जी पर हुई, सुग्रीव जी व विभिषण जी पर हुई। निच्छल भाव से युक्त जीवन यापन करने वालो पर कब प्रभु की कृपा हो जायेगी उसको तो वही जान सकते है। चंचल चित जीव सुग्रीव जिस पर रघुनाथ जी की कृपा हुई और विभिषण जी के पूरा राजपाठ ही दे दिया और अपने परम शिष्य हनुमान जी पर अपनी कृपा बरसा कर उन्हे अमरता का वरदान दिया और अष्ट सिद्धियां प्रदान कर दी। शक्ति तिवारी ने बतलाया की जीवन में यदि जीना सीखना है तो रामचरितमानस का चरण, शरण ,ग्रहण करना चाहिए रामचरितमानस हमको जीना सिखाती है भाई भाई के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, माता-पिता के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, पिता और पुत्र के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन से सीखा जा सकता हैऔर उन्होंने बतलाया की मनुष्य का शरीर साधन का धाम है मोक्ष का दरवाजा है और इस सांसारिक भव कुप से बाहर निकालने के लिए केवल और केवल एक नाम ओम, राम, शिव इन्हीं तीन नाम में से एक का जाप करें इसी में हम सब का कल्याण है और उन्होंने बतलाया की भगवान ज्ञान से मिले या ना मिले वैराग्य से मिले या ना मिले लेकिन प्रभु प्रेम से जरूर मिल जाते है।वही कथा के अतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन प्रसाद वितरण किया जिसमें हजारो नर-नारी बूढ़े-जवान बच्चे शामील रहे। इस दौरान राहुल मिश्रा समाजसेवी, अमित मिश्रा, रोहित, पवन, शिशु, विराट, उमेश, महानंद, दिनेश, शुभम, गोलू, तबला वादक अनिल तिवारी निक्कीरशिक, प्रद्युम्न, सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।