पी डी डी यू नगर क्षेत्र के अलीनगर नई बस्ती में जरूरतमंद लोगों में कम्बल वितरण किया गया

पी डी डी यू नगर क्षेत्र के अलीनगर नई बस्ती में जरूरतमंद लोगों में कम्बल वितरण किया गया
ठंड में जरुरतमंदो को कंबल प्रदान करना पुनीत कार्य जिलाधिकारी

चंदौली/दिनांक 20 दिसम्बर, 2025

पी डी डी यू नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे, उपजिलाधिकारी पी डी डी यू नगर अनुपम मिश्रा उप जिलाधिकारी/ अधि अभि नगर पालिका पी डी डी यू नगर राजीव मोहन सक्सेना एवं तहसीलदार के साथ पी डी डी यू नगर क्षेत्र के गांव नई बस्ती अलीनगर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया।
पूरे कार्यक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जरूरतमंदो को अपने हाथों से कंबल दिया।जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में सरकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अपनी किसी भी समस्या के लिए जिला मुख्यालय को सूचित करने का आग्रह किया एवं उसके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी को अपने बच्चों को शिक्षित करने एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन सभी लोगों सरकार द्वारा संचालित लाभप्रद योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित हो चाहे राशन कार्ड हो,आयुष्मान गोल्डन कार्ड सहित अन्य जितनी भी सरकार की योजनाएं है। उन्होंने कहा कि इसी तरह जितने भी जरूरतमंद लोग है उनको चिन्हित कर उनकी जरूरतों का सत्यापन कर योजनाओं का लाभ दिया जाए।

6 साल पहले घर से काम के लिए निकले फिर लौटकर नहीं आए पप्पू जी।
एक प्रयास घर वापसी का अभियान के पास समस्तीपुर से सुमित कुमार सिंह जी द्वारा एक केस आया था एक बुजुर्ग प्रभुजी का जो खुद को मुगल सराय काली महाल चंदौली का बता रहे थे।।केस में जब कार्य करना शुरू किया तो सबसे पहले एक प्रयास घर वापसी का अभियान संस्था के सदस्य दामिनी पांडे जी ने केस को आगे बढ़ाना शुरू किया और वहां की ही रहने वाली बहन नेहा दुबे जी को केस की जानकारी साझा की गई जिन्होंने वहां स्थानीय लोगों तक केस पहुंचाया।इसी दौरान ज्योति खरे जी ने भी वहां कुछ स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मदद से परिवार को तलाश करने का प्रयास शुरू किया।।
एक प्रयास घर वापसी का अभियान के संस्थापक रजनीश जैन जी के पास
रात्रि में आकाश जी का फोन आया जो उस जगह से काफी हद तक वाकिफ थे और उन्होंने केस की जानकारी वहां के स्थानीय पत्रकार राहुल जी और वहां के सभापति नितिन गुप्ता जी को साझा की।।केस को वहां के सभी ग्रुप में साझा किया गया सभापति नितिन गुप्ता जी द्वारा और सुबह होते होते पप्पू जी के परिवार की जानकारी मिल गई।।
पप्पू जी के भाई दिनेश जी से बात करने पर पता चला कि 6 से 7 साल पहले काम के लिए निकले थे पप्पू जी लेकिन लौटकर नहीं आए ना ही फोन किया।उम्मीद छोड़ चुके परिवार के लिए उम्मीद बनकर आए समस्तीपुर से सुमित कुमार सिंह जी , आकाश जी दिघवारा सारण बिहार , रजनीश जैन जी राजस्थान ,सभापति नितिन गुप्ता जी , करुणदृष्टि केयर फाउंडेशन की संस्थापिका करुणा मिश्रा,ज्योति खरे जी ,  नेहा दुबे जी , दामिनी पांडे जी , रिंकू मिश्रा जी, आकाश कुमार जी सोशल वर्कर सहित सभी सहयोगकर्ताओं को बहुत बहुत साधुवाद धन्यवाद।।

एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (RSS) एकल विद्यालय के द्वारा आरोग्य शिविर का आयोजन आज दिनांक 7 सितंबर 2025 को स्थान : ग्राम सभा रमदतपुर के मिनी सचिवालय में आयोजित किया गया जिसमें- सर सुंदरलाल हॉस्पिटल के (BHU), डॉ सच्चिदानंद जी (राष्ट्रीय सहमंत्री), डा0 सुनील कुमार, डा0 रत्ना गुप्ता, डा0 गजेंद्र प्रताप सिंह, डा0 अंकित कुमार,डा0 अंजलि डॉ0 रोमन आदि सहयोगी उपस्थित थे,शिवर का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्री रामचंद्र गुप्ता रामदत्तपुर के द्वारा किया गया संच प्रमुख- शिवकुमारसंच अध्यक्ष- संतोष जीएकल विद्यालय आचार्य – आरती देवी, नीरज देवी, ज्योति राय, इंदु कुमारी,आयोजन कर्ता- प्रिंस पाठक (जिला संयोजक बजरंग दल चंदौली)ग्राम समिति से – दयाशंकर भारती, अंकित कुमार, देवनाथ पांडे, मृत्युंजय बालमुकुंद ओमप्रकाश आदि जन उपस्थित थे,कार्यक्रम का उद्देश्य – एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मेडिकल कैंप जोकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा संचालित किया जाता है, मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा शिविरों के माध्यम से उन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है, जिसमें सामान्य रोगों के उपचार, जैसे कि बुखार, खांसी, डेंगू, मलेरिया, डायरिया, आदि से संबंधित एवं मातृ व शिशु देखभाल और स्वच्छता पर जोर दिया जा सके इसके साथ ही, यह फाउंडेशन निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करता है और ग्रामीण समुदायों को समग्र स्वास्थ्य और विकास के अवसर उपलब्ध कराता है।मेडिकल कैंप के विशिष्ट उद्देश्य:स्वास्थ्य शिक्षा:लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना।चिकित्सा सेवाएं:विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना, जिसमें मातृ एवं शिशु देखभाल शामिल है।सामान्य बीमारियों का उपचार:सामान्य रोगों के उपचार के लिए दवाइयाँ वितरित करना।पहुँच में सुधार:ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में सुधार करना, जहाँ पहले इन सेवाओं का अभाव होता था।निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य:निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और उपचारात्मक चिकित्सा दोनों पर ध्यान केंद्रित करना।

श्री हनुमान जयंती के अवसर पर निकली कलश शोभायात्राचंदौली ताराजीवनपुर के सहरोई गांव में रविवार को श्री हनुमान जयंती की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर से सहरोई दानके पूरा, टड़िया, सैदपुरवा होते हुए मां गंगा तट पर कैली घाट तक गई। वहां से जल भरान पूजन अर्चन कर श्री हनुमान मंदिर स्थान पर आकर शोभा यात्रा संपन्न हुआ कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता निभाई। इस शोभा यात्रा में बैण्ड बाजो की धुन व जय श्री राम के जयकारों के साथ चल रहे थे। कार्यक्रम आयोजक राहुल मिश्रा ने बताया कि श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सप्त दिवसी श्री राम कथा का आयोजन 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर शाम 6:00 से हरि इच्छा तक चलता रहेगा 19 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है वहीं नवयुवक मंगल दल ग्राम सभा सहरोई के सहयोग के साथ नामवर मिश्रा, रामनिवास मिश्रा उमेश, ओम प्रकाश, हर्गेन भूतपूर्व प्रधान ,सिंटू प्रधान,अमित,महानंद, कृष्ण लाल, रोहित, शिशु,रमेश, दिनेश व श्रद्धालू उपस्थित रहे।