चन्दौली/दिनांक 12 जनवरी, 2026 प्रभारी राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री संजीव कुमार गोंड जी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। 

चन्दौली/दिनांक 12 जनवरी, 2026 प्रभारी राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री संजीव कुमार गोंड जी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

 

बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए ओपीडी में समय से चिकित्सक बैठकर मरीजों का बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित कराए एवं बाहर की दवाएं नहीं लिखी जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों का स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हेतु स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना तथा एम्बुलेंस की भी बेहतर सुविधा जनपदवासियों को मिलती रहे।

 

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह द्वारा कुछ गांवों में अभी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई की बात बताई गई जिस पर मा० मंत्री जी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना को गुणवत्ता पूर्वक करते हुये प्रत्येक व्यक्ति को मूलभूत आवश्यकताओं के अनुरूप समुचित मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सबको भरपूर मात्रा में शुद्ध जल प्राप्त हो। इसे बेहतर ढंग से टाइम लाइन के अनुसार कार्य को पूर्ण किया जाए तथा गड्ढे खोदने का कार्य पूर्ण होने पर खोदे गए गढ्ढे को अच्छे से समतल करना सुनिश्चित हो।

 

मा.मंत्री जी ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा की नई सड़कों का निर्माण जो स्वीकृत है उसे पूरी गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार बनाया जाय।

 

 

उन्होंने पेंशन की समीक्षा करते हुये कहा कि वृद्धा, दिव्यांग एवं निराश्रित पेंशन के लिए कहा कि पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलता रहे संबंधित विभाग सुनिश्चित करें,कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने ना पाए।

 

इसके अलावा मा मंत्री जी ने पर्यटन स्थल, खाद एवं रसद विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, नेडा विभाग की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

 

मा मंत्री जी ने बैठक के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ बेहतर कार्य कर जनपद की जनता को गरीब कल्याण योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों को लाभान्वित किया जाय।

 

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने मा० मंत्री जी को विश्वास दिलाते हुवे कहा कि आप के द्वारा दिए गए निर्देशों का शतप्रतिशत पालन करते हुवे सभी लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

 

 

बैठक के दौरान मा राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के रॉय,प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना अधिकारी, डीसी मनरेगा, उपनिदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

???? विश्व हिंदू परिषद, जिला चंदौली द्वारा सेवा विषयक विशेष बैठक दिनांक 28.06.25 को सम्पन्न हुई ????
???? स्थान – पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली

विश्व हिंदू परिषद, जिला चंदौली द्वारा सेवा कार्यों पर केंद्रित एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री अजय कुमार पारीक जी एवं उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड प्रांत के सेवा प्रमुख की विशेष उपस्थिति रही।

????️ बैठक के प्रमुख विषय:

???? धर्मांतरण रोकथाम
???? सेवा बस्तियों में सतत संपर्क व सेवा
???? महिला सशक्तिकरण
???? धार्मिक-सांस्कृतिक जागरूकता

केंद्रीय मंत्री श्री पारीक जी ने विस्तारपूर्वक बताया कि सेवा बस्तियों में मेंहदी, सिलाई, हस्तकला, नैतिक शिक्षा, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किस प्रकार सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए समाज को संगठित किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि
“सेवा में समर्पण और संपर्क में आत्मीयता ही धर्मांतरण के प्रयासों का सबसे बड़ा उत्तर है।”

???? बैठक में विशेष उपस्थिति:

???? श्री राधेश्याम द्विवेदी – मंत्री, महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान
???? श्री अवध बिहारी मिश्रा – सह मंत्री
???? श्री बच्चा बाबू, श्री अनिल यादव – सह मंत्रीगण
???? श्री सुरेश सिंह – व्यवस्था प्रमुख
???? आचार्य विशेश्वर मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, वीरेंद्र जी
???? श्री शशि मिश्रा – जिला मंत्री, चंदौली
???? श्री संजय रस्तोगी – जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख
???? श्रीमती नीना वैश्य – जिला उपाध्यक्ष
???? श्रीमती आराधना गुप्ता – जिला मातृशक्ति प्रमुख
???? श्री श्रीनिवास दुबे, शिव जायसवाल ‘पप्पू’, घनश्याम गर्ग जी
???? श्री पंकज जी – जिला संगठन मंत्री

✅ संकल्प:

सभी धर्मसेवियों ने सेवा बस्तियों में जाकर धर्म-संस्कार, आत्मीय संवाद और सतत सेवा के माध्यम से धर्मांतरण विरोधी जागरूकता अभियान को गति देने का संकल्प लिया।

???? “धर्म की रक्षा ही राष्ट्र रक्षा है”
???? जय श्री राम ????

धनुष टूटने का दृश्य देख दर्शक हुए गदगद -शेरवां खखडा गांव में आयोजित श्री राम कथा केतिसरे दिन शुक्रवार की कथा वाचक पंडित मंगलम दीप महाराज कथा में बतलाया कि शिव धनुष टूटते ही चारों तरफ हर-हर महादेव व जय श्रीराम के नारे से पूरा पांडाल सहित गांव गुजायमान हो गया। इस दौरान राजा जनक के सीता स्वयंवर के लिये रखे गये शर्त को जब कोई राजा, देव-दानव-मानव पूरा नही कर पाए तब महाराज जनक निराश हो गये और उन्होने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मैं यह समझता कि यहां कोई भी वीर पुरूष नही सभी का-पुरूष ही का-पुरूष है। तो मैं अपनी बेटी के लिए एेंसा शर्त नही रखता। स्वयंर देखने के उद्देश्य से पहुचे लक्षमण तुरन्त ही उनको बातों से कुद्ध होकर कहे महाराज जनक रघुवंशियो के समक्ष इस तरह के शब्द बोलने का किसी को कोई अधिकार नही यह धनुष क्या चीज है अगर बड़े भैया का आदेश हो तो मैं पूरी पृथ्वी को गेद तरह उठाकर पटक कई टुकड़े कर दूं। जिस पर गुरू विश्वामित्र व प्रभुराम ने लक्षमण को समझाते हुए शान्त करवाया और महाराज जनक की निराशा को आशा में तब्दील करते हुए शुभ-मुहुर्त में विश्वामित्र के आदेशानुसार प्रभु श्रीराम ने धुनष पर तमंचा चढ़ाने गये और तमंचा चढ़ाते ही वह टूट गया। धनुष के टूटते ही चारो तरफ हर-हर महादेव, व जय श्रीराम के नारे से पूरा गांव सहित पंडाल गुजायमान हो गया। इस दौरान कथा में उपस्थित मंगल मिश्रा, सूर्य बली यादव, चंद्रभूषण त्रिपाठी, वशिष्ठ नरायण त्रिपाठी,बिशाल,मनोहर, अशोक मिश्रा, सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

चंदौली पी डी डी यू नगर! पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली” पिता” संस्था  द्वारा प्रताड़ित पतियों पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस चर्चा के केंद्र में था बेंगलुरु में  अतुल सुभाष  नामक एक इंजीनियर द्वारा लिखा सुसाइड नोट और उस सुसाइड नोट पर उसका  लाईव वीडियो जिसमें उसने अपने आत्महत्या के कारणों के साथ इस कारण में अपनी तथा अपने पत्नी और ससुराल पक्ष के धन लोलुपता, भारतीय न्याय पद्धति के गुण दोष, न्याय और न्यायालय की गतिविधियों का चर्चा करते हुए अपनी प्रताड़ना और अपनी अंतिम इच्छा तक को समाज और न्यायिक तंत्र के समक्ष रखा है.
अतुल सुभाष कोई अकेला प्रताडित नहीं पुरुषों में बढ़ती आत्महत्या इस विषय की गंभीरता इस चर्चा को समाज की जरूरत बना दिया आयोजक संस्था ने इस चर्चा के पीछे जो कारण रखे हैं उसमे समाजिक दायित्व और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की मांग है.
यह कार्यक्रम नगर के श्री दर्शन वेला के सभागार में आयोजित हुआ जिसमें  वरिष्ठ अधिवक्ता सदानन्द सिंह महिला पक्ष विशेष  वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह,
दिवानी और फौजदारी   पक्ष से  वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश सिंह  के नेतृत्व में युवा और महिला अधिवक्ताओं का एक पैनल इस चर्चा का हिस्सा रहा वही पत्रकार दीर्घा से इस चर्चा में वरिष्ठ पत्रकारों की संवेदनशील सत्य दृष्टि का नेतृत्व पत्रकार.  पवन कुमार तिवारी के साथ.             पत्रकार बंधुओं की सहभागिता हुयी. प्रबुद्ध दीर्घा में रिटायर पुलिस अधिकारी, समाज सेवी, यूनियन का नेतृत्व करने वाले, समाज के सभी वर्गों के साथ महिला प्रमुखों की भी सहभागिता रही. इस चर्चा में प्रताड़ित भुक्तभोगी यों की  उपस्थित सुनिश्चित कर रही थी की महिला अपने प्रति सामाजिक निष्ठा और न्यायिक अधिकार को अब  वो एक आत्मघाती हथियार की तरह प्रयोग करने की ओर बढ़ चली हैं.
यह चर्चा आत्महत्या से अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाले युवा वर्ग की समस्या से जुड़ी रही  जो विवाह और प्रेम की जीवन  प्रथा  को एक कुरीति और भय का नाम दे रही. यह आत्महत्या  उस घटना को सार्वजनिक करती  है  जिसमें मरने वाला अपने  मौत से पूर्व कुछ सवाल अपनी ओर से  छोड़ गया.एक पढ़ा लिखा इंजीनियर काफी ऊंची वेतन भुगतान पाने वाला आखिर किस प्रताड़ना मे था जो इस प्रकार विवश हुआ उसकी न्याय की गुहार क्या  है? यह न्याय पद्धति  कितना न्याय प्रिय है? विशेषाधिकार का दुरुपयोग कितना घातक? आदि  इन सभी विषयों को जोड़ता “अतुल सुभाष की मौत” हत्या, आत्महत्या या न्यायिक दोष “विषय पर यह चर्चा चार सत्र में हुयी पहले सत्र में विषय और घटना परिचय जिसका संचालन सतनाम सिंह( सोशल एक्टिविस्ट) दूसरे सत्र चर्चा नियम और घटना परिचय महिला अधिवक्ता श्वेता सिद्धिदात्री और चर्चा काल का संचालन युवा पत्रकार राजेश गोस्वामी तथा प्रश्न काल का संचालन चर्चा संयोजक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक ने किया.

इस संवाद पर चर्चा में “पिता” संस्था के सदस्य, जैसे कुलविंदर सिंह, आनंद, अमित महलका, अजहर अंसारी, योगेंद्र यादव अल्लू, बिजेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, रवनीत सिंह, हमीर शाह,  नीतीश कुमार, प्रवीण यदुवेंदु, प्रिया जैस, राजेश गुप्ता, रीना जी, रुचिका शाह, श्वेता जी, तनवीर अंसारी, तारीक जी, विकास खरवार, विकास आनंद और अन्य सदस्य मौजूद रहे।