पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मानवाधिकार न्यूज़ कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मानवाधिकार न्यूज़ कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली)।

आज 26 जनवरी 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित विजय नगर कॉलोनी में मानवाधिकार न्यूज़ के कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के बड़ी संख्या में निवासी एवं मानवाधिकार न्यूज़ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से छक्कू पासवान जी, राधे श्याम इंजीनियर जी, रावत भैया जी, समाजसेवी मुन्ना जी एवं शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मानवाधिकार न्यूज़ परिवार की ओर से संजय रस्तोगी जी, राहुल मेहानी जी, जयवीर गुप्ता जी, आशु जी, मनोज मिश्रा जी, जुमेरात जी, अभिषेक दुबे जी, रीना राय जी, सुशील जी, अमृतेश जी, किशन जी, अनंत जी, बलवंत जी, पुल्लू जी, राहुल गुप्ता जी एवं लक्ष्मी जी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इसके अलावा इंग्लिश एक्सप्रेस कोचिंग के संचालक मनोज मौर्य जी अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति नारों के साथ तिरंगे को सलामी दी गई तथा उपस्थित लोगों ने संविधान और देश की एकता व अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

विवाहिता ने की खुदकुशी परिजन हुए बेहालचहनिया चंदौली बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी सरोज विश्वकर्मा 28वर्ष शुक्रवार की दिन में लगभग 11बजे फासी के फंदे पर झूल अपनी इहलीला समाप्त कर ली।रतनेश विश्वकर्मा की पत्नी सरोज देवी शुक्रवार को दोपहर में आत्म हत्या कर ली जेसे ही इसकी खबर परिजनो के लगी की उनके हाथ पाव फूल गये और तत्काल घटना की जानकरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस अग्रिम कार्यवही में जुट गयी। रतनेश की शादी सुर्खापुर जिला मिर्जापुर 8वर्ष पूर्व शादी हुआ था। सरोज के दो बच्चे थे। बड़ी लड़की का नाम रिद्धि लगभग 4वर्ष लड़के का नाम डिग्गू 2वर्ष है। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वही स्वजन पत्नी के मायके पिता गिरधारी विश्वकर्मा को सूचित किया। पिता ने आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारीक कलह से उबकर सरोज ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।