पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के ओम नगर वार्ड नंबर 9 में छठ पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु घाट पर एकत्रित हुए और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।

रिपोर्ट – राहुल मेहानी

ओम नगर वार्ड नंबर 9 में छठ पूजा का भव्य आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के ओम नगर वार्ड नंबर 9 में छठ पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु घाट पर एकत्रित हुए और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर सूर्य देव और छठी मइया की आराधना की। सुबह और शाम के अर्घ्य में भक्तों ने पारंपरिक गीत गाए और माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजा स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी जी और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उन्होंने आयोजन की व्यवस्था और श्रद्धालुओं के उत्साह की सराहना की। पूजा समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी का कहना है “छठ पूजा हमारे भारतीय संस्कृति का अनमोल हिस्सा है, जो न केवल हमारी आस्था को दर्शाता है बल्कि प्रकृति के प्रति हमारे गहरे सम्मान को भी उजागर करता है। इस पर्व में सूर्य देव और माँ गंगा की आराधना कर हम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

मानवाधिकार के दृष्टिकोण से, यह पर्व हमें एकता, समानता और समर्पण का संदेश देता है, जहाँ जाति, वर्ग, धर्म से ऊपर उठकर हर व्यक्ति इसमें सम्मिलित होता है। आइए, हम सब मिलकर इस पर्व के महत्व को समझें और अपने समाज में हर व्यक्ति के अधिकारों का सम्मान करें। छठ पूजा के इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।”

छठ पूजा, जो प्रकृति और परिवार के प्रति आस्था का प्रतीक है, इस वर्ष भी पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजकों और श्रद्धालुओं ने मिलकर इसे यादगार बना दिया।

नासूर बनती जा रही चहनियां में जाम की समस्याचहनिया चन्दौलींशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी चहनियॉ बाजार में अतिक्रमण व सड़कां पर ठेला, खोमचा व टेम्पों चालकां की मनमानी तथा सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से प्रायः जाम व झाम की समस्या का दंश झेलना पड़ रहा है। पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद भी चहनियॉ वाया बलुआ मार्ग शिवमन्दिर के पास अबैध टेम्पों स्टैण्ड में लगी टेम्पुओ की लम्बी कतार तथा कस्बा से सैदपुर मार्ग पर टेम्पों व वाहनों को आड़े तिरछे खड़ा कर देने से जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कभी-कभी तो सवारियों के बैठाने को लेकर बाद-विवाद व लड़ाई झगड़ा की नौबत आ जाती है। बावजूद भी स्थानीय पुलिस पिकेट पर न रहकर चाय-पान की दुकानों पर आराम फरमाते दिखे जाते है। वही लोगों ने दबी जुबान बताया कि अबैध टेम्पों स्टैण्ड के कारण आयेदिन जाम लगता जो स्टैण्ड पुलिस प्रशसन के संरक्षण फलता-फूलता रहता है। वही लोगों ने शासन प्रशासन से यथाशीघ्र बाजार में अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है।

नई सड़क सैदपुर गाजीपुर में पुल के नीचे 45 वर्ष पुरुष को अज्ञात लोगो ने जान से मारने की कोशिश की। तत्काल प्रशासन मौके पर पहुंची तब तक बदमाश लोग भाग चुके थे,पीड़ित को तत्काल नजदीक के हॉस्पिटल ले कर जाया गया। संवाददाता – मनीष गुप्ता

6 साल पहले घर से काम के लिए निकले फिर लौटकर नहीं आए पप्पू जी।
एक प्रयास घर वापसी का अभियान के पास समस्तीपुर से सुमित कुमार सिंह जी द्वारा एक केस आया था एक बुजुर्ग प्रभुजी का जो खुद को मुगल सराय काली महाल चंदौली का बता रहे थे।।केस में जब कार्य करना शुरू किया तो सबसे पहले एक प्रयास घर वापसी का अभियान संस्था के सदस्य दामिनी पांडे जी ने केस को आगे बढ़ाना शुरू किया और वहां की ही रहने वाली बहन नेहा दुबे जी को केस की जानकारी साझा की गई जिन्होंने वहां स्थानीय लोगों तक केस पहुंचाया।इसी दौरान ज्योति खरे जी ने भी वहां कुछ स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मदद से परिवार को तलाश करने का प्रयास शुरू किया।।
एक प्रयास घर वापसी का अभियान के संस्थापक रजनीश जैन जी के पास
रात्रि में आकाश जी का फोन आया जो उस जगह से काफी हद तक वाकिफ थे और उन्होंने केस की जानकारी वहां के स्थानीय पत्रकार राहुल जी और वहां के सभापति नितिन गुप्ता जी को साझा की।।केस को वहां के सभी ग्रुप में साझा किया गया सभापति नितिन गुप्ता जी द्वारा और सुबह होते होते पप्पू जी के परिवार की जानकारी मिल गई।।
पप्पू जी के भाई दिनेश जी से बात करने पर पता चला कि 6 से 7 साल पहले काम के लिए निकले थे पप्पू जी लेकिन लौटकर नहीं आए ना ही फोन किया।उम्मीद छोड़ चुके परिवार के लिए उम्मीद बनकर आए समस्तीपुर से सुमित कुमार सिंह जी , आकाश जी दिघवारा सारण बिहार , रजनीश जैन जी राजस्थान ,सभापति नितिन गुप्ता जी , करुणदृष्टि केयर फाउंडेशन की संस्थापिका करुणा मिश्रा,ज्योति खरे जी ,  नेहा दुबे जी , दामिनी पांडे जी , रिंकू मिश्रा जी, आकाश कुमार जी सोशल वर्कर सहित सभी सहयोगकर्ताओं को बहुत बहुत साधुवाद धन्यवाद।।