मानवाधिकार न्यूज़ ने देश भक्ति के हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस-चंदौली

मानवाधिकार न्यूज़ ने देश भक्ति के हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस-चंदौली मानवाधिकार न्यूज़ की पदाधिकारी व सदस्यों ने गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोउल्लास और भाव के साथ मनाया गया।पीडीडीयू नगर विजय नगर कॉलोनी के कार्यालय व चंदौली कार्यालय में सुबह ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज के सलामी दी गयी। इसके पश्चात सभी अधिकारी व सदस्यों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता, और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राणोंकी नेछावर करने वाले शहीदों को भी नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। वहीं मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने भी अपने संबोधन में कहा कि जहां हमारा संविधान नागरिकों को व्यापक मौलिक अधिकार प्राप्त करता है। भारत का प्रत्येक नागरिक अपनी क्षमता और कौशल से भारत के किसी भी सर्वोच्च पद प्राप्त कर सकता है। संविधान हमें अधिकारों के साथ हमें अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। यह दिन हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा संविधान निर्माताओं के त्याग की याद दिलाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि अपने देश के लिए बनाए गए नियमों का हमें पालन करना चाहिए और एक अच्छे नागरिक बनकर देश को आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। और हमें अपनी कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करने चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी। राष्ट्रीय सचिव मनीष गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, जिला महासचिव शैलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, प्रदेश सचिव विनोद मिश्रा, जुमराती अली प्रभारी, मंडल उपाध्यक्ष राम लक्ष्छन प्रजापति, सवरु पासवान, अन्य लोग मौजूद रहे।

मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब के परिवहन व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नौगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान बसौली नगर के पास से एक स्कार्पियो वाहन में से बोरीयो में रखे(कुल 54 किलो 580 ग्राम)अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दिनाँक 15.12.2024 को थाना नौगढ पुलिस द्वारा मझगायी मोड़ पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे।

भारतीय डाक विभाग द्वारा चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित एस० जी० पब्लिक स्कूल, रविनगर में राखी त्योहार के मद्देनज़र बच्चों को रक्षा बंधन के मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।