खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया मिलावटी खोयाः होली से पहले जनपद में बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया मिलावटी खोयाः होली से पहले जनपद में बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल नष्ट

चंदौली/दिनांक 27 फरवरी, 2026

आगामी होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पास एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में मिलावटी खोया जब्त किया गया। लगभग 2 क्विंटल मिलावटी खोया को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर की गई।

विभाग की टीम ने एक पिकअप गाड़ी को रोका, जिसमें लगभग 10 से 12 क्विंटल खोया बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। वाहन चालक से पूछताछ में पता चला कि यह खोया सोनभद्र और बिहार से लाया जा रहा था, जिसका उद्देश्य मुगलसराय खोया मंडी में बेचना था।

प्रारंभिक जांच में खोया में मिलावट की पुष्टि हुई। इसके बाद एक खाद्य कारोबारी के पास से एकत्र किए गए खोया का नमूना संकलित कर जांच के लिए भेजा गया। लगभग 2 क्विंटल मिलावटी खोया को चकिया रोड के पास विनष्ट कर डंप करा दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता और खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों और घरों में टिंचर आयोडीन सॉल्यूशन अवश्य रखें। इससे मौके पर ही मिलावट की जांच की जा सकती है। विभाग ने बताया कि यदि आयोडीन टिंचर को खोया पर डालने से उसका रंग काला हो जाता है, तो वह मिलावटी होगा।

इस अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुगलसराय के सहयोग से पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह यादव ने नमूनों का संकलन किया। मैना ताली चौकी का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे।

विद्यालय में जर्जर पीपल का पड़ टूटी चहारदिवारी से खतराजागरण संवादाता चहनिया चन्दौली।क्षेत्र स्थित कम्पेजिट विद्यालय लक्षमनगढ़ में विद्यालय की चहार दिवारी गुणवत्ता विहीन बनने के कारण जगह-जगह टूट कर क्षतिग्रस्त हे गयी। साथ विद्यालय प्रागण से सअे विशालकाय जर्जर पीपल का पेड़ भारी दुर्घटना को दावत दे रहा है। इतनी बड़ी गम्भीर समस्या से विद्यालय सबंधित अध्किारी, ग्राम प्रधान जिले के अधिकारी मौन साधे हुए है।गौरतलब तो यह है कि प्रायः बच्चे विद्यालय के प्रागण में ख्ेलते नजर आते है और चहारदिवारी अूटी होने के कारण वह कब विद्यालय से बाहर हो जायेगे इसका किसी को अंदाजा नही रहता। इतना ही बलिक बच्चे खेलते-खेते उसी विशालकाय जर्जर पीपल के बृक्ष के नीचे आकर बैठ जाते है और वह पेड़ कब गिर जायेगा इसे कोई नही बता सकता। जबकि इस वर्ष पेड़ काफी पुराना होने के कारण भयंकर वारिष व तेज हवा के कारण वह 75अंश के कोण पर आकर टिका हुआ वह कब जमीदोज हो जायेगा यह भगवान भरोसे ही है। जबकि गौर करे तो विद्यालय प्रांगण में अगर बारिश हो जाय तो जलजमाव का होना तय है। वही ग्रामीणां सहित गाव के सम्भ्रान्तां का कहना है कि शिक्षा के विभाग के आलाधिकारी तत्काल मामले को गम्भीरता से लेते हुए जर्जर पीपल को कटवाते हुए टूटी हुई चहारदिवारी को अविलम्ब बनवाये जाने की मांग की है। ताकि समय रहते भारी घटना को रोका जा सके। इस संदर्भ में एबीएस सुरेन्द्र सहाय ने बताया मामला संज्ञान में नही जाचं कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।