एनएफएल ने किया पीएम प्रणाम योजना जागरूकता कार्यक्रम

एनएफएल ने किया पीएम प्रणाम योजना जागरूकता कार्यक्रम, आज दिनाँक 26 मार्च 2026 को पीएम प्रणाम ( कृषि प्रबंधन में वैकल्पिक पोषक तत्वों का संवर्धन (बढ़ावा) योजना के अंतर्गत एनएफएल विक्रेता मेसर्स बिजेंदर फर्टिलाइजर्स – नई बाज़ार सकलडीहा (चंदौली) के पीएम् – प्रणाम योजना के अन्तर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के अन्तर्गत किया गया , जिसमे कृषि विज्ञान केंद्र – चन्दौली से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार सिंह जी ने कृषि में संतुलित रासायनिक उर्वरक के साथ दुसरे उपलब्ध विकल्पों जैसे – जैविक खाद , हरी खाद , सिटी कम्पोस्ट और प्राकृतिक खेती के बारे में किसानो का मार्गदर्शन किया फसल विविधीकरण, किसान उत्पादक कंपनी, मशरूम उत्पादन तकनीक एवं भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया , इस आयोजन में आस – पास के लगभग ८० किसानों ने भाग लिया I कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी श्री राजकुमार जी ने भी कंपनी की विभिन्न उत्पादों के बारे में और किसानों के लिए चल रही परियोजनाओं के बारे में बताया जिला प्रभारी एनएफएल चंदौली डॉ विनोद सिंह जी ने पीएम प्रणाम योजना एवं कंपनी की विभिन्न गतिविधियों के बारे में किसानों को अवगत कराया साथी कंपनी के पदाधिकारियों ने भी कंपनी के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से अवगत कराया |

श्री हनुमान जयंती के अवसर पर निकली कलश शोभायात्राचंदौली ताराजीवनपुर के सहरोई गांव में रविवार को श्री हनुमान जयंती की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर से सहरोई दानके पूरा, टड़िया, सैदपुरवा होते हुए मां गंगा तट पर कैली घाट तक गई। वहां से जल भरान पूजन अर्चन कर श्री हनुमान मंदिर स्थान पर आकर शोभा यात्रा संपन्न हुआ कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता निभाई। इस शोभा यात्रा में बैण्ड बाजो की धुन व जय श्री राम के जयकारों के साथ चल रहे थे। कार्यक्रम आयोजक राहुल मिश्रा ने बताया कि श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सप्त दिवसी श्री राम कथा का आयोजन 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर शाम 6:00 से हरि इच्छा तक चलता रहेगा 19 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है वहीं नवयुवक मंगल दल ग्राम सभा सहरोई के सहयोग के साथ नामवर मिश्रा, रामनिवास मिश्रा उमेश, ओम प्रकाश, हर्गेन भूतपूर्व प्रधान ,सिंटू प्रधान,अमित,महानंद, कृष्ण लाल, रोहित, शिशु,रमेश, दिनेश व श्रद्धालू उपस्थित रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय सिक्ख समाज संगत और चढ़दीकला कार सेवा संस्था द्वारा सिक्ख धर्म के संस्थापक पहले गुरु नानक देव जी महाराज के 555 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष में उनके दिखाये रास्तों पर चलने का प्रयास करते हुए जरूरतमंद लोगों की बस्तियों में जाकर आने वाली सर्दी से बचाव के लिए वहां के बच्चों को नए गर्म कपड़े बांटने की सेवा की गई