यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में आयोजित – (बबुरी चन्दौली) योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम: विधायक रमेश जायसवाल ने की शिरकत, प्रतिभागियों को बांटी गई टी-शर्ट

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में आयोजित – (बबुरी चन्दौली) योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम: विधायक रमेश जायसवाल ने की शिरकत, प्रतिभागियों को बांटी गई टी-शर्ट -मुगलसराय

यूनिवर्सल स्तर पर आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय भाजपा विधायक *रमेश जायसवाल* उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधि-विधान से शुभारंभ किया।

 

शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाति और विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर *योग शिक्षकों* की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों को आसनों की सही विधि सिखाई।

 

*विधायक और प्रबंधक ने साझा किए विचार*

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा, _”योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। ‘करो योग, रहो निरोग’ के मंत्र को हमें अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए।”_

 

संस्था के प्रबंधक *श्री सूर्यमुनी तिवारी* ने भी योग के अनेकों महत्व बताते हुए सभी को योग अपनाकर निरोग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से जीवन में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

 

*टी-शर्ट का हुआ वितरण*

कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को विशेष योग टी-शर्ट वितरित की गईं। टी-शर्ट पाकर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। विधायक ने खुद अपने हाथों से कई लोगों को टी-शर्ट भेंट की और नियमित योग करने का संकल्प दिलाया।

 

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि, योग शिक्षकों और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज सेवी और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट वैभव त्रिपाठी

पांच द्विवसीय रामकथा का हुआ समापन -मिर्जापुर शेरवा खखड़ा गांव में आयोजितपांच दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया था ।कथा अंतिम दिन कथावाचक परम पूज्य मंगलम दीपक महाराज ने कथा में बताया कि नारायण की कृपा कब किसपर बरस जायेगी उसको कोई नहीं जान पाता जिस प्रकार प्रभु श्रीराम की कृपा हनुमान जी पर हुई, सुग्रीव जी व विभिषण जी पर हुई। निच्छल भाव से युक्त जीवन यापन करने वालो पर कब प्रभु की कृपा हो जायेगी उसको तो वही जान सकते है। चंचल चित जीव सुग्रीव जिस पर रघुनाथ जी की कृपा हुई और विभिषण जी के पूरा राजपाठ ही दे दिया और अपने परम शिष्य हनुमान जी पर अपनी कृपा बरसा कर उन्हे अमरता का वरदान दिया और अष्ट सिद्धियां प्रदान कर दी। परम पूज्य मंगलम दीपक महाराज ने बतलाया की जीवन में यदि जीना सीखना है तो रामचरितमानस का चरण, शरण ,ग्रहण करना चाहिए रामचरितमानस हमको जीना सिखाती है भाई भाई के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, माता-पिता के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, पिता और पुत्र के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन से सीखा जा सकता हैऔर उन्होंने बतलाया की मनुष्य का शरीर साधन का धाम है मोक्ष का दरवाजा है और इस सांसारिक भव कुप से बाहर निकालने के लिए केवल और केवल एक नाम ओम, राम, शिव इन्हीं तीन नाम में से एक का जाप करें इसी में हम सब का कल्याण है और उन्होंने बतलाया की भगवान ज्ञान से मिले या ना मिले वैराग्य से मिले या ना मिले लेकिन प्रभु प्रेम से जरूर मिल जाते है।वही कथा के अतिम दिन प्रसाद वितरण किया जिसमें हजारो नर-नारी बूढ़े-जवान बच्चे शामील रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य, उमापती पाठक पूर्व प्रधान, मंगल मिश्रा, सुजीत मोदनवाल, सूर्य बली यादव, चंद्रभूषण त्रिपाठी, वशिष्ठ नरायण त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, अवधेश मिश्रा, मनोहर, प्रसिद्ध तबला वादक अनिल द्विवेदी, बबलू तिवारी, सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।