काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अंकित त्रिपाठी को “खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान” से किया गया सम्मानित
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में खाना बैंक ट्रस्ट के संस्थापक समाजसेवी अंकित त्रिपाठी को “खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा एवं जरूरतमंदों के प्रति उनके समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान श्री डॉ. सचिंद्र नाथ जी महाराज (श्रीकुल पीठाधीश्वर) एवं अजीत प्रकाश श्रीवास्तव (डायरेक्टर – राव आईएएस) द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था खुशी की उड़ान द्वारा किया गया। संस्था की अध्यक्षा सारिका दुबे जी ने इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत अंकित त्रिपाठी ने इसे अपने समस्त सहयोगियों एवं समाज के प्रति समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराया।






