बैंक शासकीय योजनाओं में ऋण देने में न बरतें ढिलाई चन्दौली

बैंक शासकीय योजनाओं में ऋण देने में न बरतें ढिलाई
चन्दौली
जिलाधिकारी आर.जगत साई ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बैंक शासकीय योजनाओं में ऋण देने में कोई ढिलाई न बरतें। उन्होंने जनपद के कम सीडी रेशियो वाले बैंकों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिए। आगामी बैठक में सभी बैंक सीडी राशियों बढ़ाने की कार्ययोजना के साथ उपस्थित हों। उन्होंने निर्देशित किया कि बैंक शासकीय योजनाओं में ऋण देने में लापरवाही न बरतें। सभी बैंक के प्रतिनिधि पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में आएं। उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सभी लम्बित प्रकरणों को निस्तारित करने हेतु माह की 15तारीख या 15की छुट्टी होने पर अगले दिवस में एक ही स्थान पर बैंक के सक्षम अधिकारी, संबंधित विभाग एवं लाभार्थी उपस्थित होंगे। सभी बैंक सकारात्मकता से कार्य कर परिणाम देने वाले बनें। जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों द्वारा दिये गये छोटे-छोटे ऋण से ही आमजन की आर्थिक समृद्धि आएगी जिससे हम अपने आर्थिक उन्नति के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शासन की मंशा के अनुरूप लाभार्थियों को दिलाना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से आमजन को जागरूक कर योजनाओं का लाभ बताते हुए आच्छादित किया जाए। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हेतु वित्तीय साक्षरता शिविर लगाए जाएं। कृषि अवसंरचना निधि योजना की जानकारी विभिन्न माध्यमों से कृषकों को दी जाए। बैठक के दौरान डीसी एनआरएलएम, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित बैंकर्स उपस्थित रहें।

 

विश्व दिव्यांग दिवस पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम व ट्राई साइकिल का हुआ वितरण
चन्दौली
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर में समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी चकिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा सुलेख, चित्रकला, गणित दौड़, कुर्सी दौड़, रस्साकसी, ‘छूकर पहचानो’, गायन-नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया गया। इससे पहले तहसील स्तर पर 25नवंबर से 2दिसंबर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में सुलेख में राधा यादव प्रथम, अर्पिता द्वितीय, ज्योति तृतीय रहीं। गणित दौड़ में अंकुश राज प्रथम, खुशी द्वितीय और वंदना तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, नवीन दयाल द्वितीय व अर्पिता तृतीय रहीं। ‘छूकर पहचानो’ में चंदन, रमजान अली और अभिषेक तिवारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। कुर्सी दौड़ (बालक) में अंकुश राज, अरुण कुमार और नवीन पाल तथा बालिका वर्ग में राधा यादव, अलका और अर्पिता शीर्ष तीन स्थानों पर रहीं। रस्साकसी बालक एवं बालिका वर्ग में दर्जनों बच्चों ने टीम बनाकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी, अजीत कुमार पाल, जिला समन्वयक अमिता श्रीवास्तव, मोहसिन अहमद, विशेष शिक्षक, विभिन्न ब्लॉकों से आए अभिभावक, शिक्षक व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्याधर मिश्र तथा संयोजन प्रभारी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अमिता श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इसी क्रम में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को चहनियां ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजन को शारीरिक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक व विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत अधिकारी राजेश सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं अमर ज्योति सेवा केन्द्र खड़ेहरा के बच्चों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
केंद्र व प्रदेश सरकार ने दिव्यागजनों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने विकलांगों को दिव्यांग शब्द देकर उनका मान व सम्मान बढ़ाया तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिव्यागजनों की मासिक पेंशन तीन सौ रुपए से पहले पांच सौ और फिर एक हजार बढ़ाकर उनको जीवन यापन में सहयोग किया। वितरण समारोह में 100ट्राई साइकिल व अमर ज्योति सेवा केन्द्र खडे़हरा के दृष्टि बाधित बच्चों को ब्रेल किट, स्मार्ट किल, कान कि मशीन, बैसाखी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार कोऑर्डिनेटर अमर ज्योति सेवा केन्द्र खडे़हरा ने किया। इस दौरान एडीओ पंचायत अधिकारी राजेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविकांत चौहान, अखिलेश यादव, डॉ. राजेश कुमार निषाद, अमित सिंह, अजीत सिंह, प्रिंस मिश्रा, राहुल सिंह, अंकित सिंह, मुकेश गुप्ता, विक्की यादव, जयंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

नम आंखों से किया गया मां दुर्गा का विसर्जन
जागरण संवाददाता चहानिया चंदौली
चहनिया क्षेत्र में नवरात्र के दुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद चहनिया ,बलुआ, रामोली जुड़ा हरधन ,सोनबरसा मझिलेपुर सैकड़ो गांव के भक्तों ने मां के प्रतिमा को आस्था और उत्साह के साथ विसर्जन किया स्थापित सभी दुर्गा पंडालो में शुक्रवार को वैदिक मंत्र के साथ पुरोहित ने विधि पूर्वक विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की विसर्जन करने से पहले मां दुर्गा का पूजा अर्चना किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान मां दुर्गा का विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाये। जुलूस के दौरान  मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही वही भक्तगण डीजे वह ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते मां का जयकारा लगाते हुए अबीर गुलाब के साथ लगा कर मां दुर्गा को विसर्जन किया गया किसी प्रकार के अप्रिय घटना न हो इसको लेकर बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन प्रतिमा विसर्जन यात्रा में विशेष नजर बनाए रखे थे।

शारदीय नवरात्री आज से तैयारियां हुई पूर्ण
चहनिया चन्दौली।
शारदीय नवरात्री के पावन अवसर पर क्षेत्र की समस्त देवी मन्दिर की साफ-सफाइ,र् रगाई-पुताई, झालर-बत्ती इत्यादि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राम जानकी मन्दिर रमौली, मां खखरा मन्दिर मटियरा, मॉ बंग्ला भगवती मन्दिर तारगॉव अजगरा, मॉ महरौड़ी देवी मन्दिर कांवर मॉं दुर्गा मन्दिर रामपुर प्रभुपुर बाबा कीनाराम धाम रामगढ़, हनुमानगढ़ी मन्दिर भलेहटा में श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर की साफ-सफाई रगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर आर्कषक विद्युत झालरां से सजाया गया है और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अखण्ड रामयण पाठ, रामनाम का सकीर्तन इत्यादि का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। साफ-सफाई, रगाई-पुताई को लेकर बिगत एक सप्ताह पहले से मन्दिर के पुजारी या समितियां लगी हुई थी। जो पूर्ण कर लिया गया है। वही इंस संबंध में बनारसी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष नवरात्री 10दिनो की होगी और अनवरत पूजा पाठ किया जायेगा।

This is to certify that Shreya Singh has successfullycompleted a Content Writer Internship at ManavAdhikar News from 2nd June 2025 to 7th June 2025.During this period, Shreya demonstrated exceptionalwriting skills, creativity, and dedication to producinghigh-quality content. She was responsible forresearching, writing, and editing articles on varioussocial, political, and human rights issues. Her workhas significantly contributed to the organization’sgoals and outreach.We appreciate Shreya’s hard work, professionalism,and eagerness to learn throughout the internshipperiod. We wish her all the best in his futureendeavors.