जिला गंगा समिति चंदौली द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया  – चंदौली

जिला गंगा समिति चंदौली द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया

चन्दौली/दिनांक 22 अप्रैल 2026

 

जिला गंगा समिति चंदौली विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सनसाईन पब्लिक स्कूल गंगा ग्राम पंचायत बहादुरपुर ब्लॉक नियामताबाद चंदौली

में 1700 छात्र एवं छात्राओं को पर्यावरणीय ज्ञान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर राजेश साहनी द्वारा ज्ञानवर्धन किया गया, गंगा टास्क फोर्स 137BN GR वाराणसी के सूबेदार धनेश कुमार सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण की तकनीकी जानकारी दिया गया, जिला परियोजना अधिकारी चंदौली दर्शन निषाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतू शपथ दिलाई गई और गंगा स्वच्छता महा- अभियान के अन्तर्गत बच्चों से प्रश्नोत्तरी किया गया जो छात्र एवं छात्राओं द्वारा सही उत्तर दिये उन्हें सम्मानित किया गया, गंगा सेवक शिवम कुमार अग्रहरी ने गंगा के मह्त्व और गंगा को स्वच्छता रखने हेतू अच्छे से बच्चों को बताया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बहादुरपुर के प्रधान श्री मेराज अहमद सिद्दीकी सर द्वारा बच्चों को पुरस्कृत और प्रमाणपत्र दिया गया, प्रधान मेराज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि आज धरती आग उगल रही हैं, इसका मुख्य कारण है, वृक्षों का पातन हमलोगों को रिंग सेरेमनी, मैरिज पार्टी, जन्मदिन और अन्य महत्त्वपूर्ण त्योहारों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए इससे भी ज्यादा महत्त्वपूर्ण इसका संरक्षण जरूरी है, दर्शन निषाद निरंतर स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण डाल्फिन संरक्षण में अवश्य लगे हुए है लेकिन इनका साथ हमलोगों को भी देना चाहिए, हमे जंगल को बचाना होगा, जनजीवन तभी खुशहाल होंगे।

नेशनल पब्लिक स्कूल बबुरी चंदौली में विगत चार दिनों से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत सभी कक्षाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया था आज विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार पाठक और विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश कुमार पाठक जी के द्वारा समस्त विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त बच्चें ,विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश, अशोक श्रीवास्तव व सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित थी।

???? बड़ा फैसला: जलस्तर बढ़ने के कारण राजघाट पुल बंद, प्रशासन सतर्क ????
मानवाधिकार न्यूज़ | बनारस-चंदौली | 05 अगस्त 2025

आज रात लगभग 9:00 बजे प्रशासन ने बनारस और चंदौली को जोड़ने वाले राजघाट पुल को बंद कर दिया। गंगा नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण यह एहतियाती कदम उठाया गया।

सूत्रों के अनुसार, मिर्जापुर या इलाहाबाद (प्रयागराज) के आसपास किसी पीपा पुल के टूटने से उसका मलबा गंगा की तेज धारा के साथ राजघाट पुल की ओर बढ़ रहा था, जिससे टकराव और क्षति की आशंका बढ़ गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुल को अस्थायी रूप से बंद किया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा सोच-विचार के बाद करीब 1 घंटे के लिए पुल को दोबारा खोला गया, ताकि लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

इसके बाद, 10:30 बजे से लेकर रात लगभग 10:45 (पोने 11 बजे) तक पुल को फिर से पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया, क्योंकि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, सुरक्षित रहें और आवश्यक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें।