7 दिसम्बर तक बढ़ी बीजों पर अनुदान देने की सीमा चंदौली/दिनांक 02 दिसंबर, 2025

7 दिसम्बर तक बढ़ी बीजों पर अनुदान देने की सीमा चंदौली/दिनांक 02 दिसंबर, 2025

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि राजकीय बीज गोदामों से बीज लेने पर सरकार द्वारा अनुदान देने की सीमा 7 दिसम्बर तक बढ़ा दी गयी है। सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि वे अपने राजकीय बीज गोदामों पर पहुंचकर 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूँ का बीज ले ले। जनपद में 8250 कु० गेहूँ के लक्ष्य के सापेक्ष शत् प्रतिशत बीज जनपद के 09 राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध करा दिया गया है और अब तक 99.40 कु0 मटर, 129 कु0 मसूर, 15 कु0 सरसों तथा 340 कु० चना का वितरण राजकीय बीज गोदामों से कर दिया गया है तथा 6420 कु० गेहूँ का वितरण किसान भाईयों का 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जा चुका है। शेष 1802 कु० गेहूँ का वितरण भी राजकीय बीज गोदामों से किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा प्राप्त 2488 पैकेट मसूर मिनीकिट बीज के सापेक्ष 2161 तथा चना के 200 पैकेट के सापेक्ष 192 पैकेट का वितरण कर दिया गया है। इसके अलावा कृभको सेन्टर घकिया, कृषक सेवा केन्द्र नवीन मण्डी एवं राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड टिमिलपुरा, सकलडीहा पर भी 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूँ का बीज उपलब्ध है।

यहाँ यह भी अवगत कराना है कि सभी किसान भाईयों को रबी की फसलों की बुवाई के लिए उर्वरक एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता है, वे अपने नजदीकी राजकीय बीज गोदामों एवं साधन सहकारी समितियों के माध्यम से बीज एवं खाद लेकर बुवाई कर सकते है आज की तिथि में जनपद में 15653 मै०टन यूरिया, 7868 मै०टन डी०ए०पी०, 439 मै०टन एम०ओ०पी०, 4834 मै०टन एन०पी० के०एस० तथा 6823 मै०टन एस०एस०पी० उपलब्ध है।

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।

मानवाधिकार न्यूज़ -: जिला चंदौली में बड़ी धूम धाम से मनाया गया छठ पर्व, उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूर्ण किया छठ व्रतउदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूर्ण किया छठ व्रत ।