डीडीयू नगर चंदौली। मुगलसराय में
सिक्ख समुदाय ने कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

फिल्म इमरजेंसी मुवी में सिक्ख समुदाय की छवि हुई धूमिल 

विरोध में गुरुद्वारा  परिसर में प्रदर्शन

डीडीयू नगर चंदौली। मुगलसराय में
सिक्ख समुदाय ने कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में सिक्खों की छवि को गलत ढंग से प्रस्तुत कर, उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जो कि वास्तविकता से परे और अत्यंत निंदनीय है। इस विरोध में लगभग 250-300 पुरुष, वृद्ध, बच्चे, महिलाएं और अन्य समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने फिल्म के खिलाफ अपनी भावनाओं का स्पष्ट रूप से प्रदर्शन किया और  गुरु ग्रंथ साहिब से मति भ्रष्ट कंगना रनौत को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए अरदास की गयी। जहां
सिक्ख धर्म के वीर योद्धाओं ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है और देश की सीमा पर अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारे गुरुओं ने हिंदुत्व की रक्षा के साथ हीभी समाज और देश की सेवा के लिए अपार बलिदान दिया। ऐसे में यह अत्यंत दुखद और अपमानजनक है कि किसी द्वारा हमारे समुदाय के प्रति ऐसा गलत और असंवेदनशील चित्रण किया जा रहा है। यह हमारे ऐतिहासिक योगदान, बलिदान और सेवा का अपमान है।
इस अवसर चढदी कला कार सेवा संस्था के  साथ ही गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान रंजीत सिंह शम्मी , सेक्रेटरी महेंद्र सिंह (पत्रकार), सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट), मनमीत सिंह राजन मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, रवनीत सिंह, बलबीर सिंह, हरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, राजा सिंह, रोहित सचदेवा, हैप्पी सिंह, विक्की सिंह, कुलविंदर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, अवतार सिंह, रंजीत सिंह, बॉबी सिंह, विक्की जुनेजा, सतनाम सिंह मोगा, गुलशन अरोड़ा, इकबाल सिंह, गुरदीप सिंह, डिम्पल सिंह, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म और कंगना रनौत के खिलाफ जोरदार नारे लगाए, जैसे “अपमान सहेंगे नहीं, चुप बैठेंगे नहीं”, “फिल्म पर पाबंदी लगाओ, सिखों की भावनाओं बचाओ”, “धर्म की आड़ में नहीं सहेंगे व्यापार”, “इंसाफ का ऐलान हो, नहीं सहेंगे सिखों का अपमान” और “सिखों की मान-सम्मान की रक्षा करो”।
सिख समाज इस फिल्म में किए गए गलत चित्रण की कड़ी निंदा करता है और मांग करता है कि इस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। हमारी भारत फिल्म सेंसर बोर्ड और सरकार से अपील है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिक्ख समुदाय की भावनाओं की रक्षा करें और इस प्रकार के अपमानजनक और गलत चित्रण को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं।

संवाददाता राहुल मेहानी

मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आयोजन चहनिया चंदौलीपावर एंजेल के रूप में अंशिका मौर्य कक्षा 8 मधु शर्मा कक्षा 7 एवं पायल प्रजापति कक्षा 6 अपने इस कार्यक्रम में जागरूक करने के लिए सबको सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया ! प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की आज बालिकाओं को शिक्षा से समृद्ध करते हुए उन्हें जीवन कौशल तथा कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि समाज में वह मजबूती के साथ अपने कार्य को कर सके जिसमें कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर की छात्रा आराध्या यादव ने प्रथम स्थान तथा दीपिका यादव ने चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई! इसके पश्चात जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी जिसमें टॉप फाइव बच्चों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा!आज उन्हें मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मानित किया गया !इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमारमिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमेश, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रूबी सिंह, गौतम लाल, राम भजन राम ,सुशीला देवी ,विजय राज रवि तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे!