महाराष्ट्र पुणे के AWHO विजय विहार सोसाइटी में नवरात्रि के शुभ अवसर पर कलश यात्रा का कार्यक्रम किया गया।

आज दिनांक 3 अक्टूबर नवरात्रि का पहला दिन महाराष्ट्र पुणे के AWHO विजय विहार सोसाइटी में नवरात्रि के शुभ अवसर पर कलश यात्रा का कार्यक्रम किया गया। और इसी शुभ अवसर पर माता रानी की मूर्ति की स्थापना यहां के क्लब हाउस देवी पंडाल में की गई, नगर के लोगों द्वारा भजन कीर्तन करते हुए यह कार्यक्रम किया गया, यहां के सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि हम 9 दिन तक माता रानी का जय जयकार करते रहेंगे, आज शाम को सभी लोग सपरिवार मिलकर भजन करेंगे और बच्चों को भजन करने के लिए प्रेरित करेंगे और अध्यात्म की शिक्षा भी देने का कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम में मानवाधिकार न्यूज़ की जिम्मेदार शिखा पाठक जी जो की महासचिव महाराष्ट्र की है इन्होंने पूरा योगदान दिया और लोगों को पूजा पाठ के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्ट – शिखा पाठक

✍आज दिनांक २१/१२/२४ दिन शनिवार को पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाज सेवा सोसायटी वाराणसी महानगर के द्वारा रेलवे पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे परिसर के आसपास के गरीब अशाह व्यक्तियों को गर्म कपड़ों का वितरण। रेलवे पुलिस  के क्षेत्राधिकार कुंवर प्रभात सिंह एवं इंस्पेक्टर हेमंत सिंह के उपस्थिति में सोसायटी के महानगर के पदाधिकारीगण एवं महानगर से संबंधित सर्किल एवं शाखा पदाधिकारी एवं सदस्यों एवं अन्य सभी ने मिलकर गर्म कपड़ों के वितरण का काम किया।

वितरण कार्यक्रम में सोसाइटी के महानगर अध्यक्ष इंद्र कुमार मौर्य, महानगर उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता,महानगर सचिव संजू श्रीवास्तव, उप सचिव राहुल केसरी, संतोष मिश्रा,
शाखा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नौशाद कुरेशी, अभय पटेल, सलीम जावेद चंद्र पिंटू सुनील कुमार मोहम्मद अख्तर मोहम्मद अख्तर ,रमजान,
एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित है।