“मानवता की मिसाल: जरूरतमंद अज्ञात शव का हुआ अंतिम संस्कार”

“मानवता की मिसाल: जरूरतमंद अज्ञात शव का हुआ अंतिम संस्कार”

रिपोर्ट – राहुल मेहानी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर: आज, 18 अक्टूबर को वार्ड नंबर 1 चतुर्भुजपुर में एक अज्ञात जरूरतमंद व्यक्ति का आकस्मिक निधन हो गया। मानवाधिकार न्यूज़ की टीम ने मौके पर पहुंच कर प्रशासन को सूचित किया। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद, मोहल्ले के लोग और मानवाधिकार न्यूज़ के सदस्यों के सहयोग से धनराशि एकत्रित की गई, जिससे मृतक का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।

मानवाधिकार न्यूज़ की टीम ने कहा: “आज हमने कुछ अंजान आत्माओं को उनकी अंतिम यात्रा पर विदा किया। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हर जीवन का सम्मान करें, चाहे वह हमें ज्ञात हो या नहीं। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। इंसानियत यही सिखाती है कि हर जीवन की गरिमा बनी रहे, और हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें।”

इस घटना ने समाज में एक बार फिर यह संदेश दिया कि मानवता की सेवा और हर जीवन का सम्मान सबसे बड़ा धर्म है। सहयोगी में दिनेश हलवाई,सुनील,कन्हैया तिवारी,टुन्नी,अशोक रावत,हनुमान,संतोष गौतम,दिनेश चौहान,श्याम सुंदर,शंकर सेठ,बिक्की रावत,पप्पू कुमार थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 7 महमूदपुर कैलाशपुरी जोड़ने वाला रोड जर्जर हालत में, जिम्मेदार बेपरवाह

मानवाधिकार न्यूज़, चंदौली:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 7 में महमूदपुर से कैलाशपुरी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है। यह सड़क करीब 5 वर्ष पूर्व बनाई गई थी, लेकिन अब इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर चलना बेहद खतरनाक हो जाता है। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सड़क अब जानलेवा बन चुकी है।

सबसे गंभीर बात यह है कि इस सड़क की दुर्दशा की जानकारी कई बार सभासद और नगर निगम अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में नगर प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है और वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक वे बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर रहेंगे?

स्थानीय नागरिकों ने मानवाधिकार न्यूज़ के माध्यम से नगर निगम से अपील की है कि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा प्रसंग सुनकर भक्त हुए निहाल चहनियां चन्दौली क्षेत्र के पक्खोपुर गांव में श्री त्रिदण्डी स्वामी के शिष्य सुन्दरदास यति जी महराज ने अपने मुखार विन्दु से भगवान विष्णु के अवतारों, विशेष रूप से भगवान कृष्ण की लीलाओं और भक्ति योग का वर्णन किया। स्वामी जी ने बताया कि जब-जब धरा पर पाप का बोझ बढ़ जाता है तब-तब भगवान को किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियो का ाश कर आमजन को मुक्ति दिलाना है। जब कंस का पाप चरमोकर्ष पर पहुच गया तब नाथ नारायण ने श्रीकृष्ण रूप में जन्म लेकर कंस का अंत करके मथुरा का उद्धार किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कथा का प्रसंग सुनकर भक्त निहाल हो गये। इस दौरान जिउत बन्धन यदव, राजेश सिंह, प्रभाकर सिंह, निरज पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, दीपक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक, सारनाथ, प्रेमकुमार सिंह सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे – चाहनिया चंदौली