हज़ार किमी की अनूठी बाइक यात्रा से डाक सेवाओं का प्रचार कर लौटे वैलियंट वाराणसियन यानी डाक योद्धा: कर्नल विनोद

रिपोर्ट राहुल मेहानी

हज़ार किमी की अनूठी बाइक यात्रा से डाक सेवाओं का प्रचार कर लौटे वैलियंट वाराणसियन यानी डाक योद्धा: कर्नल विनोद

कर्नल विनोद कुमार पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र की अगुवाई में इंडिया पोस्ट की सेवाओं का प्रचार प्रसार करने वाली “वैलियंट वाराणसियन बाइक  रेली” आज अपने महाभियान के अंतिम पड़ाव पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर  पहुची जहां डाक विभाग की “ग्राहक संगोष्ठी” का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री राजीव कुमार  अधीक्षक डाकघर वाराणसी पूर्वी  मंडल के द्वारा डाक सेवाओं जिनमें बल्क ग्राहक के लिए आकर्षक छूट, डाक घर निर्यात केंद्र, मीडिया पोस्ट, ईपोस्ट, डायरेक्ट पोस्ट, जन सुरक्षा योजनाएं, बचत बैंक योजनाएं, डाक जीवन बीमा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा व्यापारियों की सुगमता हेतु विभिन्न बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया गयाl ग्राहको को उनके व्यवसाय के प्रचार प्रसार के लिए डाक विभाग की मीडिया पोस्ट , डायरेक्ट पोस्ट, खुदरा पोस्ट, लॉजिस्टिक पोस्ट की सुविधा के बारे में बताया गया l
कर्नल विनोद कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित व्यापर मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रेश्वर जैसवाल तथा   श्रीमती आराधना गुप्ता, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड  तथा सभी उपस्थित व्यापारियों से भारतीय डाक की सभी योजनाओं में निवेश कर लाभ उठाने की अपील  किया l  उन्होंने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के लिये मिलकर काम करने का आह्वान किया l  उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगो के विकास हेतु भारतीय डाक विभाग अपने डेढ़ लाख से ज्यादा डाकघरों में की जा सकने वाली  अल्प बचत योजनाओ में  निवेश के साथ डाक सेवा जन सेवा के लिए कटिबद्ध है I  उन्होंनेबताया कि गरीबी अशिक्षा और  समानता की लड़ाई में समस्त डाक परिवार सभी देशवाशियों के साथ है I उन्होंने  ई-पोस्ट सेवा, डोरस्टेप सर्विसेज के साथ हर योजना को जन जन तक पहुचाने का आश्वासन दिया गया l
कर्नल विनोद की  वैलियंट वाराणसियन की टीम ने अपने अभियान में भदोही , जौनपुर, गाजीपुर , बलिया तथा चंदौली समेत पांच जिलो में डाक प्रचार कर वाराणसी लौटी I इस टीम ने करीब 1000  किलोमीटर से अधिक दूरी तय किया और हजोरों लोगो को डाक विभाग कि विभिन्न योजनाओं से जोड़ा I  इस अभियान में लगभग चालीस  हज़ार से अधिक बचत खाते, 1800 सुकन्या समृद्धि के खाते खोले गये, 100 महिला सम्मान बचत पत्र, 4500 ग्राहकों का डाक जीवन बीमा किया गया एवं 21 संपूर्ण सुकन्या ग्राम, 15 महिला सम्मान बचत ग्राम, 12 संपूर्ण बीमा ग्राम बनाये जा चुके हैं|
  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल विनोद कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मचारियों को भी  सम्मानित एवं पुरष्कृत किया गया l  कार्यक्रम में  सुश्री पल्लवी मिश्रा सहायक अधीक्षक डाकघर वाराणसी के साथ  अन्य डाककर्मी उपस्थित रहे |

चंदौली पी डी डी यू नगर! पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली” पिता” संस्था  द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जनसेवा  कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  यह कैंप अस्सु लान इस्लामपुर वार्ड 10 और 11 में आयोजित हुआ. इस कैंप में आम ज़न को आयुष्मान कार्ड धारक होने के लिए सहायता प्रदान करते हुए उपयुक्त और योग्य को तुरंत इस सहायता सुविधा उपलब्ध कराना है.? अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो इस कार्ड को बनवा सकते हैं जिससे आप सूचीबद्ध अस्पताल (जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।आज के इस शिविर में 104 लोगों ने पात्रता प्रशिक्षण हेतु उपस्थिति दी जिसमें वर्तमान पात्रता में 41 लोगों को यहा इस सेवा का लाभ प्राप्त हुआ. जिसमें 70 बर्ष व उससे ऊपर उम्र की संख्या की बहुलता रही जब की 70 साल से कम 6 संख्या के राशनकार्ड धारक भी इसमें लाभान्वित हुए. पिता टीम के अध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने इस कार्ड का लाभ और उसकी उपयोगिता भी आगंतुकों को बताई. इस कैंप का नेतृत्व तारिक अब्बास , अस्सु भाई, अजहर भाई तथा तनवीर अंसारी (एडवोकेट) द्वारा किया गया., पिता संस्था द्वारा आयुष्मान कार्ड का अगला निशुल्क कैंप वार्ड नंबर 7  पराहुपुर, जायसवाल स्कूल रोड पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में 4 जनवरी शनिवार को आयोजित किया जाएगा,
कैंप में आए हुए लोगों को आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी पिता संस्था के संरक्षक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक द्वारा दी गई

आज निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैम्प में में “पिता” संस्था के सदस्य- कुलविंदर सिंह, आनंद खरवार, अमित महलका, अजहर अंसारी, योगेंद्र यादव अल्लू, बिजेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, रवनीत सिंह, हमीर शाह बुद्धू नीतेश कुमार, प्रवीर यादुवेंदु, प्रिया जैस, राजेश गुप्ता, अंकिता राज, महेश नारायण, रीना यादव , रुचिका शाह, श्वेता सिद्दार्थी,उदय शंकर गुप्ता, तनवीर अंसारी, तारीक अब्बास , विजय गुप्ता, विकास आनंद, प्रवीन कुमार मुन्ना, प्रिया जायसवाल, ललित नारायण, वीरेंद्र यादव, इन्द्रजीत कौर, फिरोज खान, मुकेश शर्मा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आयोजन चहनिया चंदौलीपावर एंजेल के रूप में अंशिका मौर्य कक्षा 8 मधु शर्मा कक्षा 7 एवं पायल प्रजापति कक्षा 6 अपने इस कार्यक्रम में जागरूक करने के लिए सबको सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया ! प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की आज बालिकाओं को शिक्षा से समृद्ध करते हुए उन्हें जीवन कौशल तथा कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि समाज में वह मजबूती के साथ अपने कार्य को कर सके जिसमें कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर की छात्रा आराध्या यादव ने प्रथम स्थान तथा दीपिका यादव ने चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई! इसके पश्चात जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी जिसमें टॉप फाइव बच्चों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा!आज उन्हें मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मानित किया गया !इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमारमिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमेश, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रूबी सिंह, गौतम लाल, राम भजन राम ,सुशीला देवी ,विजय राज रवि तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे!

असलहे के साथ एक चोर गिरफ्तार
चहनिया चन्दौली।
बलुआ थाना क्षेत्र लक्षमनगढ़ पुलिया से चेकिग के दौरान एक कुख्यात चोर को गिरफतार कर जेल भेज दिया। चेकिंग के दौरान डकैती में संलिप्त कुख्यात गैंगेस्टर व हिस्ट्रीशीटर अभय उर्फ मजारिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज रिवाल्वर 38बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक आईफोन बरामद किया है। रविवार की सायम लगभग 4ः15बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिया से अभियुक्त को धर दबोचा। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अभय पुत्र रमेश निवासी ग्राम फुलवरिया कैथा थाना बलुआ ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है और उसके खिलाफ अनेक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसने स्वीकार किया कि वह थाना बलुआ का हिस्ट्रीशीटर मजारिया नंबर 67ए है और लूट, डकैती का कार्य करता है। साथ ही लोगों को धमकाने के लिए रिवाल्वर रखता है। पुलिस ने बरामद रिवाल्वर और कारतूस के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गयी।