बबुरी में धूम-धाम से मनाया गया जगन्नाथ यात्रा महोत्सव, नाट्य रूपांतरण से जीवंत हुई प्रभु की लीला – चंदौली

बबुरी में धूम-धाम से मनाया गया जगन्नाथ यात्रा महोत्सव, नाट्य रूपांतरण से जीवंत हुई प्रभु की लीला

श्रद्धा और उल्लास के साथ बबुरी में जगन्नाथ यात्रा महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी आकर्षण रही *जगन्नाथ जी की लीला का नाट्य रूपांतरण*। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस अद्भुत नाटक में प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की कथा को जीवंत रूप में दिखाया गया। नाट्य प्रस्तुति के दौरान भक्त भाव-विभोर हो उठे और “जय जगन्नाथ” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

 

आयोजन समिति के अनुसार यात्रा में शोभायात्रा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

 

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी भक्तों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी संस्कृति और परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंचती हैं।

रिपोर्ट वैभव त्रिपाठी

This is to certify that Shreya Singh has successfullycompleted a Content Writer Internship at ManavAdhikar News from 2nd June 2025 to 7th June 2025.During this period, Shreya demonstrated exceptionalwriting skills, creativity, and dedication to producinghigh-quality content. She was responsible forresearching, writing, and editing articles on varioussocial, political, and human rights issues. Her workhas significantly contributed to the organization’sgoals and outreach.We appreciate Shreya’s hard work, professionalism,and eagerness to learn throughout the internshipperiod. We wish her all the best in his futureendeavors.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के ओम नगर वार्ड नंबर 9 में छठ पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु घाट पर एकत्रित हुए और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।