R.S Fitness Academy द्वारा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 अप्रैल को

R.S Fitness Academy द्वारा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 अप्रैल को

खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! R.S Fitness Academy द्वारा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जो 13 अप्रैल 2025 को आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में ओपन बेंच प्रेस और ओपन डेड लिफ्ट जैसे इवेंट्स कराए जाएंगे।

प्रतियोगिता में वजन वर्ग के आधार पर खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिसमें 53 किग्रा, 66 किग्रा, 74 किग्रा, 83 किग्रा, 93 किग्रा, 105 किग्रा, 120 किग्रा और अन्य श्रेणियां शामिल हैं।

फीस और पुरस्कार:

एक इवेंट की एंट्री फीस: ₹400

दोनों इवेंट की एंट्री फीस: ₹700

विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।


पावरलिफ्टिंग के शौकीनों के लिए यह एक शानदार मौका है अपनी ताकत का प्रदर्शन करने और सम्मान जीतने का। अधिक जानकारी के लिए R.S Fitness Academy से संपर्क करें।

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।

जिला स्तरीय मेंहदी एवं हिन्दी हस्ताक्षर प्रतियोगिता–2026 सम्पन्नभारतीय कला, संस्कृति एवं हिन्दी भाषा के सम्मान हेतु पब्लिक इंट्रेस्ट थिंकर्स असेम्बली “पिता” संस्था का सार्थक प्रयास