कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देशः अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आदेश

चंदौली/दिनांक 18 फरवरी 2026

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

किसानों ने बैठक में चंद्रप्रभा डैम से पानी गिरने रोकने, बेलन नदी पर बंजारिया, मझगाई और जनकपुर के कुलावा की मरम्मत, धान खरीद में अनियमितता, धान-गेहूं खरीद के समय कंट्रोल रूम की स्थापना सहित कई मुद्दे उठाए।

चंद्रप्रभा डैम से पानी कम करने के मुद्दे पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए पानी कम करना आवश्यक है, लेकिन केवल उतनी ही मात्रा निकाली जाएगी जितनी जरूरत है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि अगली फसल के लिए पानी की कोई समस्या नहीं होगी। किसानों ने जनपद में समस्त नहरों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और नहरों में गंदा पानी व मलबा गिरने पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

धान खरीद में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को तत्काल गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जब भी सर्वे करने जाएं, तो क्षेत्रीय किसानों को फोन कर बुलाएं, उनसे वार्ता करें, सुझाव प्राप्त करें और समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, कृषि अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और किसान संगठनों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ओडवार निवासी भगत पर जानलेवा हमला — इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली (उत्तर प्रदेश):
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के ओडवार निवासी युवक भगत पर दो दिन पूर्व कुछ अज्ञात हमलावरों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब भगत किसी काम से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया, पैसे छीन लिए और बेरहमी से मारपीट की।

घटना के बाद घायल अवस्था में भगत को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज के बावजूद आज उनकी मौत हो गई। यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का कारण बन गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन इस घटना से बेहद आहत हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

प्रभु श्रीराम की बारात का मंचन देख दर्शक हुए गदगद चहनिया चन्दौली। क्षेत्र स्थित कल्यानपुर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के चौथे दिन बृहस्पतिवार रात में शुरुआत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ शुभारम्भ किया गया। धनुष टूटते ही राजा जनक के राजपुरोहित शतानंद जी क आदेशानुसार अयोध्या में खबर भेजवाया गया और वहा से बारात सज-धजकर मिथिला के रवाना हो गई। बारात में दर्जनों घोड़ा, हाथी, ऊट, कई जोड़ बैण्ड बाजा के साथ हजारों बाराती बारात की शोभ बढ़ा रहे थे। जो आक्रषण का केन्द्र बना रहा।गांव वासियों ने जगह-जगह पुष्प की वर्षा व आरती करते नजर आये। बारात में कई झांकियां आक्रषण का केन्द्र बनी रही। भगवान शिव और उनकी गणों की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। बारात पूरे गांव का भ्रमण कर रामलीला स्थल पर पहुचा जहा चारो ओर रीराम के जयकारे व हर-हर महादेव गगनभेदी नारे से गुजांयमान रहा। तत्पश्चात लोगों में महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अवधेश चौबे व्यास, अरुण कुमार, जयप्रकाश चौबे, मारकंडे पांडे, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, शमशेर सिंह, अजय चौबे, मनोज चौबे, प्रमोद चौबे, राकेश चौबे, केसर यादव, बबलू यादव, अनुज चौबे, त्रिलोक, टुनटुन, हिमांशु, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।