विजय नगर कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण की अनदेखी — बारिश में जलभराव से जनता परेशान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली):
विजय नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 1 के लोगों की परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस क्षेत्र में न तो आज तक पक्की सड़क बनी है और न ही जल निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया है। परिणामस्वरूप, बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर कीचड़ का रूप ले लेता है, जिससे लोगों का घर से निकलना भी दुश्वार हो गया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत और जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई होती है, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को फिसलने का डर हमेशा बना रहता है। मोटरसाइकिल और साइकिल से निकलने वालों को अक्सर गिरने की नौबत आ जाती है। गंदा पानी कई बार घरों में भी घुस जाता है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी खतरे उत्पन्न हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद नगर पालिका और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रवासी अब खुद ही आगे आकर आवाज उठा रहे हैं।

इस समस्या को लेकर राम उजागिर उपाध्याय, छक्कू पासवान, अमरजीत, शंकर, रामबिलास, जितेंद्र, संतोष, राजेंद्र, शेखर, विपिन, श्यामलाल, सतेंद्र, गजेंद्र, शिवा, विनोद, अखिलेश, राजदेव, एन.के. सिंह, राजीव और के.के. सिंह सहित दर्जनों लोगों ने एकजुट होकर नगर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क और नाली का निर्माण कार्य नहीं शुरू किया गया, तो वे सामूहिक रूप से प्रदर्शन करेंगे और मामले को उच्च अधिकारियों तथा मानवाधिकार आयोग तक ले जाएंगे।

क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि चुनाव के समय वादे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन जब असली जरूरत पड़ती है, तो जनप्रतिनिधि और अधिकारी आंख मूंद लेते हैं। अब जनता चाहती है कि उनके क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएं ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।

रिपोर्ट: मानवाधिकार न्यूज़, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली)

पीआईएस के विद्यार्थियों ने रचा गौरवशाली इतिहास वाराणसी में आयोजित मण्डल स्तरीय राज्य युवा महोत्सव एवं विज्ञान मेला 2025–26 में पीआईएस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब के परिवहन व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नौगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान बसौली नगर के पास से एक स्कार्पियो वाहन में से बोरीयो में रखे(कुल 54 किलो 580 ग्राम)अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दिनाँक 15.12.2024 को थाना नौगढ पुलिस द्वारा मझगायी मोड़ पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे।

आज दिनांक 18 जून लगभग दोपहर 12:00 बजे नंदगंज गाज़ीपुर के पास मेन रोड पर दो बाइक सवार को अनजान गाड़ी ने टक्कर मारी और भाग गया, पीड़ित दर्द से चिल्लाता रहा कुछ पल बाद आसपास के लोग इकट्ठे हुए और प्रशासन द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।